Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
23-Apr-2020

उज्जैन जिले में कोरोना पाॅजीटिव मरीजों की लगातार बढती संख्या के बीच कोरोना वायरस ने अब महिदपुर में भी दस्तक दे दी है। आज दिल्ली से आई रिपोर्ट के मुताबिक महिदपुर में भी कोरोना वायरस का पहला पाॅजीटिव मरीज सामने आया है। नागौरी बाजार के रहने वाले 75 वर्षीय वृद्ध पिछले कई दिनों से बीमार थे। उनका उपचार चल रहा था। ऐसे में एक सप्ताह पूर्व अचानक उनका स्वास्थ्य खराब हो गया था। जिसके बाद उन्हें ताबडतोड उज्जैन रैफर किया गया था। जहां उनकी मौत हो गई थी। जिला प्रशासन ने सर्तकता बरतते हुए वृद्ध के कोरोना के लक्षण के चलते सैंपल लिए थे। ऐसे में एक सप्ताह बाद आज दोपहर को वृद्ध की रिपोर्ट आई है। जो पाॅजीटीव निकली है। सीएमएचओ अनसुईया ग्वली ने बताया कि दिल्ली से रिपोर्ट आई है आपको बता दे कि समाजसेवक के रूप में काम कर रहा था मृतक कोरोना वायरस जब से शुरू हुआ था तभी से महिदपुर और आसपास के क्षैत्र में मृतक वृद्ध समाजसेवक के रूप में काम कर रहे थे। जो प्रशासन के लिए एक चुनौती खडा करता है। मृतक ने महिदपुर शहर में सैकडों लोगों को गेहुं का आटा बांटा है। ऐसे में प्रशासन के लिए चिंता की लकीर खडा कर रहा फिलहाल प्रशासन पूरे इलाके को सील कर दिया है जिला प्रशासन के निर्देश मिलने के बाद से ही प्रशासन ने सख्ती दिखाना शुरू कर दी है। प्रशासनिक अधिकारयो ने मोर्चा संभाल लिया है। साथ ही मृतक वृद्ध के घर को पुरी तरह से सेनेटाईज किया गया है। आसपास के घर को भी सैनेटाईज किया गया है।