Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
20-Apr-2020

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जारी लॉकडाउन में और अधिक कसावट लाने के लिए सीहोर जिले के बिलकिसगंज पुलिस लगातार ही सख्त होती जा रही है। बिलकिसगंज थाना प्रभारी केजी शुक्ला मोर्चा संभाते हुवे खुद थाना क्षेत्र के गांवो में भ्रमण करने पहुंच रहे हैं। बिलकिसगंज पुलिस लगातार लोगो के बीच जाकर लोगो के बीच शारीरिक दूरी बनाने के लिए लोगो को जागरूक कर रही है। मीडिया से चर्चा के दौरान थाना प्रभारी के जी शुक्ला ने बताया की लगातार आम जनता को जागरूक किया जा रहा है। कि जो वर्तमान समय में जो कोरोनावायरस चल रहा है। वह अत्यधिक जानलेवा बीमारी है, वहीं उन्होंने बताया कि लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को समझाइश दी जा रही है, कि अपने घरों में ही रहे। और लगातार लोग भी लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं। जिससे सीहोर जिले की स्थिति अभी तक सही बनी हुई है।