Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
23-Mar-2020

कोरोनावायरस के चलते मध्य प्रदेश में बिगड़ती स्थिति के मद्देनजर राजधानी को 31 मार्च तक लॉकडाउन करने के आदेश दिए गए हैं। रविवार को ही एक पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद शहर की सीमाएं सील कर दी गई हैं। संभागायुक्त कल्पना श्रीवास्तव ने सभी से घरो में रहने की अपील की है वहीं जो लोग काम के कारण बाहर है उन्हे सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए कहा है ।