Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
18-Mar-2020

बेंगलुरु में कांग्रेस नेताओं को पुलिस हिरासत में लिए जाने के विरोध में भाजपा कार्यालय का घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ता ने जमकर उपद्रव किया। बुधवार शाम कांग्रेस कार्यकर्ता बैरीकेड तोड़कर भाजपा कार्यालय की तरफ पहुंचे, तभी दोनों पार्टी के कार्यकर्ता भिड़ गए। मौके पर जमकर पथराव हुआ। दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी हुई। इसमें कई लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस ने दोनों पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। मौके पर न्यू मार्केट, हबीबगंज समेत चार थानों का पुलिसबल बुलाया गया। प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी है।फिलहाल, 7 नंबर से हबीबगंज की तरफ जाने के लिए दोनों तरफ का ट्रैफिक रोक दिया गया है।