Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
18-Mar-2020

1 जबलपुर में दुबई से लौटे एक कोरोना सस्पेक्टेड मरीज को जिला के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के मुताबिक यह व्यक्ति नर्मदा नगर निवासी है जो अपनी पत्नी के साथ दो दिन पहले दुबई से लौटा था जिसे सर्दी,खांसी और बुखार की शिकायत थी। मरीज को यहां जिला अस्पताल विक्टोरिया के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। मरीज का सेम्पल जांच के लिए प्ब्डत् लैब भेजा गया है। 2 जबलपुर के छावनी बोर्ड के उपाध्यक्ष का चुनाव बुधवार को सम्पन्न हुआ। इस चुनाव में कांग्रेस समर्थित अभिषेक चौकसे दूसरी बार उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। छावनी बोर्ड में कुल आठ वार्ड हैं जिसमें कांग्रेस समर्थित 5 और भाजपा के 3 पार्षद हैं।कैंट बोर्ड के उपाध्यक्ष का चुनाव बोर्ड और सेना के अधिकारियों की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ। नव निर्वाचित उपाध्यक्ष ने अपनी पार्टी के पार्षदों के प्रति आभार जताते हुए कैंट बोर्ड की जनता के हित के लिए काम करने का भरोसा दिया है। 3 बुधवार को इंडियन कॉफी हाउस सिविल कोर्ट के सामने कुरुक्षेत्र सोशल वेलफेयर एंड गीता प्रचार ट्रस्ट द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान आयुर्वेदिक दवाइयों के द्वारा पुराने से पुराने रोगों का इलाज करने की बात की गई। जिसके माध्यम से 1 अप्रेस से 15 अप्रेल तक शिविर भी लगाया जाएगा ।