Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
13-Feb-2020

1 भोपाल रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह 9 बजे बड़ा हादसा हुआ हैै। प्लेटफार्म नंबर 2 के ब्रिज का स्लोप अचानक ढह गया। घटना के वक्त प्लेटफार्म पर यात्रियों की अच्छी खासी संख्या थी। ब्रिज के गिरते ही यात्रियों में अफरातफरी मच गई। अभी तक 9 लोगों के घायल होने की सूचना है। सभी घायलों को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी राहत-बचाव कार्य में जुटे हैं। कुछ घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई है। 2 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंत्रालय में मध्यप्रदेश पर्यटन संचालक मंडल की बैठक में पर्यटन स्थलों को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाने के लिए कार्य योजना को स्वीकृति दी है. इसके तहत पर्यटन स्थलों को 20 क्लस्टर में विभाजित कर 50 पर्यटन स्थलों को इसमें शामिल किया जाएगा. यहां लगभग 50000 बालिकाओं और महिलाओं को रोजगार उपलब्ध होगा. 3 मुख्यमंत्री ने हेरिटेज संपत्ति के विकास और प्रमोशन के लिए विभिन्न शहरों में टूर एवं ट्रेवल्स मीट करवाने के निर्देश दिए. उन्होंने पचमढ़ी में एयर स्ट्रिप का विकास करने और नेशनल पार्क के बाहर एरिया में कैंपसाइट स्थापित करने को कहा. 4 मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने राष्ट्रीय जल सम्मेलन की आलोचना करने पर भाजपा को आड़े हाथों लिया है. सलूजा ने कहा कि मुख्यमंत्री सपने नहीं दिखाते बल्कि उन्हें पूरा करते हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने शासनकाल में जल संकट की कोई चिंता नहीं की. 5 नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की भोपाल बेंच में सरकारी वकील के रूप में कांग्रेस नेताओं के पुत्रों की नियुक्ति पर भाजपा द्वारा आपत्ति जताए जाने को खारिज करते हुए विधि एवं विधाई कार्य विभाग के मंत्री पीसी शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस शासनकाल में नियम - प्रक्रिया का ध्यान में रखते हुए योग्यता को प्रमुखता दी जा रही है. 6 पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने 1998 में अवैध कॉलोनी वैध करने का नोटिफिकेशन जारी किया था इसे अब उनके पुत्र नगरीय विकास मंत्री जयवर्धन सिंह पूरा करने जा रहे हैं. इसका मसौदा विधि विभाग को भेज दिया गया है, जिसके अनुसार 31 दिसंबर 2016 तक की 6876 कॉलोनी अवैध हो सकती हैं. 7 पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल ने पंचायत एवं ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के प्रोजेक्ट लेट होने पर समीक्षा बैठक के दौरान कड़ी नाराजगी जताई है. पटेल ने साफ कहा कि कोई प्रोजेक्ट लेट होता है तो उससे जुड़े इंजीनियर सीधे-सीधे जिम्मेदार होंगे. उन्होंने सभी को कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने का कहा. 8 इंदौर में ट्रांसपोर्ट नगर स्थित चेकिंग पाइंट पर जब एक सब इंस्पेक्टर ने बिना नंबर की बाइक रोकी तो मंत्री जीतू पटवारी के भाई ने सब इंस्पेक्टर के साथ अभद्रता और झूमा-झटकी की. इस मामले में पटवारी ने किसी भी विवाद से इनकार किया है. 9 राजगढ़ में कलेक्टर निधि निवेदिता के थप्पड़ कांड की जांच करने पहुंचे प्रमुख सचिव संजय दुबे और एडीजी उपेंद्र जैन के समक्ष पुलिसकर्मियों और दो गवाहों ने अपनी कहानी दोहराई. उन्होंने पहले लिखित फिर मौखिक बयान दिए. 10 हनीट्रैप से जुड़े मानव तस्करी के मामले में भोपाल जिला अदालत में तीन लोगों के खिलाफ आरोपपत्र तय किए गए हैं. इनमें श्वेता विजय, अभिषेक सिंह और आरती दयाल शामिल हैं. मामले की एक अन्य आरोपी श्वेता स्वप्निल जैन को सबूतों के अभाव में इस मामले में दोषमुक्त कर दिया गया है