Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
15-Aug-2026

देशभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में भोपाल पुलिस कमिश्नर कार्यालय में भव्य ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने तिरंगा फहराकर राष्ट्र को नमन किया। ​इस अवसर पर उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों कर्मियों और स्टाफ से मुलाकात कर पर्व की शुभकामनाएं दीं। कानून-व्यवस्था और बेहतर पुलिसिंग पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है लेकिन आज का दिन सभी के योगदान को सराहने का खास अवसर है। कार्यक्रम में देशभक्ति का अनूठा माहौल देखने को मिला।