मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के ऐतिहासिक लाल परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य-स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को भव्य सलामी दी। ध्वजारोहण के उपरांत मुख्यमंत्री ने गरिमामयी परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर राज्य के नागरिकों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेश की विकास यात्रा प्रगति और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर प्रकाश डाला। वही जल्द ही भोपाल से शारजाह के लिए इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू करने की बात कही। समारोह में शासन के वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी स्वतंत्रता सेनानी और बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे। देशभक्ति के रंगों से सजे इस आयोजन ने पूरे राज्य में एक नया उत्साह और ऊर्जा का संचार किया है।