1 राइट टू वाटर कानून के लिए देशभर से सुझाव देने आए जल विशेषज्ञों के बीच मिंटो हाल में हुए राष्ट्रीय जल सम्मेलन में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा श् कानून तो बन जाएगा कैसा कानून बचा बनाएं यह विचार आपको करना होगा. देश भर में 65 बांध सूखने की कगार पर हैं. नदियां भी सूख रही हैं. नई टेक्नोलॉजी से पानी लाने पर विचार करना होगा. जो 20 साल पहले संभव नहीं था वह आज संभव है. अगर हमने अभी जल संरक्षण पर विचार नहीं किया तो आने वाली पीढ़ियां हमें कभी माफ नहीं करेंगी.श् 2 सम्मेलन में जलपुरुष राजेंद्र सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार पानी का मालिकाना हक अपनी जनता को देने जा रही है लेकिन इससे पहले समाज और लोगों को इसकी जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार होना होगा, क्योंकि बिना जिम्मेदारी के स्थाई हकदारी संभव नहीं है. उन्होंने कहा श् मध्यप्रदेश पहले से एक पानीदार राज्य है लेकिन कुप्रबंधन के कारण इसके 70ः जल भंडार खाली हैं, जल अधिकार अधिनियम इस कुप्रबंधन को खत्म कर एक बेहतर व्यवस्था कायम करेगा. श् 3 स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा है कि पिछले 6 महीने से निलंबित किए गए तमाम डॉक्टरों को बहाल करने की कार्रवाई की जाए और उन्हें जरूरत के मुताबिक जनता की सेवा के काम में लगाया जाए. सिलावट ने विभाग की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए. 4 दिल्ली विधानसभा चुनाव में जंगपुरा से जीत हासिल करने वाले आम आदमी पार्टी के विधायक प्रवीण कुमार भोपाल में अयोध्या बाईपास के पास प्रकाश नगर के रहने वाले हैं. प्रवीण दूसरी बार चुनाव जीते हैं. प्रवीण का कहना है कि उनकी इस जीत में भोपाल का बड़ा योगदान है भोपाल के दोस्तों ने चुनाव प्रचार के साथ चुनावी चंदा भी दिया. 5 नागरिकता संशोधन और एनआरसी के विरोध में इकबाल मैदान में आयोजित सभा के दौरान भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर ने कहा है कि मुस्लिम समाज की महिलाएं अब सड़कों पर आकर संविधान की रक्षा के लिए आवाज बुलंद कर रही हैं. उन्होंने कहा कि महापुरुषों ने सिखाया है कि न जुल्म करो ना अत्याचार सहो. 6 छोटे तालाब के पास कमलापति घाट पर आर्च ब्रिज के पास बनाई गई रानी कमलापति की प्रतिमा का अनावरण कब होगा इस बारे में महापौर आलोक शर्मा कमिश्नर को साथ लेकर जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा और नगरी प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह से मिलकर अनावरण की तारीख तय करना चाहते हैं. 7 राजगढ़ कलेक्टर निधि निवेदिता के थप्पड़ कांड की जांच के लिए गठित होने वाली कमेटी में प्रमुख सचिव नगरीय विकास विभाग संजय दुबे और एडीजी उपेंद्र जैन होंगे. सरकार ने पुलिस और प्रशासन की अलग-अलग रिपोर्ट मिलने के बाद वरिष्ठ अफसरों की कमेटी से इस मामले की जांच का निर्णय लिया है. 8 10 काउंसलिंग के बाद भी पटवारी के 9235 पद खाली हैं. उधर लिस्ट अवैध हो जाने से उम्मीदवारों की बची-खुची आशाओं पर भी पानी फिर रहा है. उम्मीदवारों का आरोप है कि अधिकारी लगातार गुमराह कर रहे हैं. कमिश्नर ने दो टूक शब्दों में कह दिया है कि वेटिंग लिस्ट की वैधता बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं है. 9 नियमितीकरण की मांग को लेकर 65 दिन से धरने पर बैठे अतिथि विद्वानों ने मंगलवार को आत्महत्या करने वाले अपने साथी संजय कुमार को श्रद्धांजलि दी. अपने भविष्य को लेकर तनाव में पहुंचे संजय ने आत्महत्या कर ली थी. 10 मध्यप्रदेश की 259 मंडियों और 300 उप मंडियों में जाने वाले किसान की सुविधा और एप्रोच रोड के लिए रखी गई सड़क निधि का आधा पैसा कृषि मंत्री सचिन यादव के कसरावद क्षेत्र की 12 सड़कों को बनाने पर खर्च होगा.