Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
11-Feb-2020

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने कहा है कि आने वाले समय में पानी की उपलब्धता समाज और सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती है। सब मिलकर ही इसका मुकाबला कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि मेरा स्वप्न है कि हर व्यक्ति को शुद्ध जल उसके घर पर मिले। यह स्वप्न सबका हो, तो जरूर इसमें सफल होंगे। श्री कमल नाथ मिंटो हाल में जलाधिकार कानून को लेकर मध्यप्रदेश सरकार और जल-जन जोड़ो आंदोलन द्वारा संयुक्त रूप रूप से आयोजित राष्ट्रीय जल सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ की मंत्रालय में गृह एवं पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों एवं निजी सुरक्षा के सर्वोच्च संगठन सेंट्रल एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट सिक्योरिटी इंडस्ट्री के साथ हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि युवाओं को निजी सुरक्षा की विश्वस्तरीय ट्रेनिंग देने के लिए प्रदेश में सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस संस्थान स्थापित किए जायेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश और दुनिया में निजी सुरक्षा की माँग बढ़ी है। यह आज रोजगार के सेक्टर में सबसे प्रमुख केन्द्रों में से एक है। मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ से आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य नंद गिरी महाराज मिर्ची बाबा ने मुख्यमंत्री निवास पर सौजन्य भेंट की इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को कामख्या देवी का प्रसाद एवं चुनरी उड़ाकर आशीर्वाद दिया। राज्यपाल श्री लालजी टंडन ने मानसरोवर दंत चिकित्सा महाविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं से कहा कि ज्ञान का सेवा भाव से उपयोग करें। ईमानदारी और निष्ठा के साथ किए गये प्रयासों को ही सफलता मिलती है। उन्होंने कहा कि उपाधि प्राप्त करना एक पड़ाव है। यहाँ से समाज एवं राष्ट्र की सेवा के नए रास्ते खुलते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा नोवेल कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर अंतर्राष्ट्रीय जन-स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया गया है। मध्यप्रदेश में यद्यपि कोरोना वायरस का कोई प्रकरण नहीं पाया गया है, तथापि डब्लूएचओ की सलाह अनुसार प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ एवं लोक परिवार कल्याण स्वास्थ्य मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता से कोरोना वायरस से बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील की है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने विभागीय समीक्षा करते हुये निर्देश दिये हैं कि पिछले 6 माह में निलंबित किये गये सभी डॉक्टर्स को बहाल करें और जनता की सेवा में लगायें। उन्होंने कहा कि डॉक्टर्स की भर्ती प्रक्रिया को तेज करें और 1700 से अधिक पदों के लिये डॉक्टर्स की भर्ती के लिये विज्ञापन जारी करें। वाणिज्य कर मंत्री श्री ब्रजेन्द्र सिंह राठौर ने निवाड़ी की ग्राम पंचायत माड़िया में 5 करोड़ से अधिक की लागत से महावीर पुरा, टेनीपुरा, मड़वा,लड़वारी तक 10 किलोमीटर के डामरीकरण सड़क मार्ग निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। भूमिपूजन के दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे l