1 राजधानी में होने जा रहे राष्ट्रीय जल सम्मेलन में भाग लेने देशभर से पानी के विशेषज्ञ सोमवार को भोपाल पहुंच गए। मंगलवार को मिंटो हॉल में सुबह 9रू30 से शाम 5रू30 बजे तक चलने वाले इस सम्मेलन में सीएम कमलनाथ मौजूद रहेंगे। 2 नगरीय विकास एवं आवास मंत्री जयवर्धन सिंह ने सोमवार को मप्र नगर निगम-नगर पालिका कर्मचारी संघ के सम्मेलन में दैवेभो के विनियमितीकरण की घोषणा की। इस बारे में संघ के प्रतिनिधि मंडल से चर्चा के बाद जल्द ही आदेश जारी किए जाएंगे। पूरे प्रदेश में करीब सवा 200 सामुदायिक संगठक है, इनका भी विनियमितीकरण होगा। 3 प्रदेश सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 50 से अधिक अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए, जिससे पुलिस मुख्यालय के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा 16 जिलों के पुलिस अधीक्षक भी इघर से उधर किए गए हैं। 4 उच्च शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों को राजभवन से ऑनलाइन जोड़ा जाएगा और इसकी मॉनीटरिंग खुद राज्यपाल लालजी टंडन करेंगे। मामला शैक्षणिक कैलेंडर के तहत प्रवेश से लेकर परीक्षा परिणाम तक का हो या नैक मूल्यांकन व उपलब्ध शैक्षणिक स्टाफ से जुड़ा, राजभवन से ऑनलाइन व्यवस्था के जरिए सीधी निगरानी रखी जाएगी। 5 फेसबुक पोस्ट को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश मंत्री श्रेष्ठा जोशी का उज्जैन भाजपा मंडल उपाध्यक्ष लाखन चौहान से हुए विवाद मामले में एससी-एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग गई है। पीड़ित लाखन ने सोमवार को पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन को इस संबंध में आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है। 6 नेहरू नगर के पास स्थित मांडवा बस्ती में सोमवार रात आग लगने से 5 झुग्गियां जलकर खाक हो गई। अंदाजा है कि आग किसी शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी। बांस और प्लास्टिक से बनी झुग्गी से आग ने बढ़ते हुए बाकी झुग्गियों को भी चपेट में ले लिया। 7 हनी ट्रैप मामले की जांच कर रही एसआईटी को अब केस से जुड़े सारे दस्तावेज आयकर विभाग को सौंपने होंगे। हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने मामले की जांच कर रही एसआईटी की वह याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उसने आयकर विभाग को केवल लेन-देन से जुड़े दस्तावेज ही दिए जाने की बात कही थी। 8 30 अगस्त 2018 से संत हिरदाराम नगर की मल्टीलेवल पार्किंग चालू हो चुकी है। लेकिन 16 करोड़ की लागत से बनी इस पार्किंग के सामने ही आधी सड़क तक गाड़ियां खड़ी की जा रही हैं। पार्किंग का संचालन कर रहे स्मार्ट सिटी के अफसर भी वाहनों को मल्टीलेवल पार्किंग तक पहुंचाने में नाकाम साबित हो रहे हैं। 9 गृह एवं जेल मंत्री बाला बच्चन 11 फरवरी को इन्दौर से उज्जैन जिले में खाचरौद जायेंगे। खाचरौद में आईटीआई भवन का लोकार्पण करने के बाद श्री बच्चन नागदा में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेकर देर शाम भोपाल आयेंगे। 10 मंत्रि-परिषद के सदस्य पी.सी.शर्मा, सुरेन्द्र सिंह बघेल और जीतू पटवारी ने गोरेगाँव (भोपाल) राज्य शूटिंग अकादमी में हॉकी खिलाड़ियों के लिये 19 करोड़ 96 लाख लागत के 2 सिन्थेटिक टर्फ और शूटिंग खिलाड़ियों के लिये 5 करोड़ 22 लाख लागत के दो ट्रैप एण्ड स्किट रेंज की आधारशिला रखी।