1 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रविवार को सागर में संत रविदास महाराज जयंती समारोह में कहा कि मेरी सरकार ने कितने युवाओं को रोजगार दिया, कितने किसानों का कर्ज माफ हुआ इसका मैं हर साल हिसाब दूंगा. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने राज्य का खजाना खाली कर दिया था लेकिन मैं प्रदेश की प्रोफाइल बदलना चाहता हूं, इसका सीधा लाभ निवेश के रूप में होगा. 2 मुख्यमंत्री ने नए कलेक्टर भवन, स्मार्ट सिटी के कमांड कंट्रोल सेंटर समेत करीब 3000 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का उद्घाटन, लोकार्पण व शिलान्यास किया. इस अवसर पर प्रभारी मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौड़, राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, कुटीर व ग्रामीण उद्योग मंत्री हर्ष यादव एवं सामाजिक न्याय मंत्री लखन घनघोरिया भी मौजूद रहे. 3 कानून व्यवस्था की दिक्कतों और अफसरों के बीच विवादों को देखते हुए मुख्यमंत्री कमलनाथ जल्द ही बड़ी प्रशासनिक सर्जरी कर सकते हैं. इसमें वरिष्ठ आईएएस अफसरों के साथ आईपीएस अफसर भी शामिल होंगे. जिन मंत्रियों की विभाग के प्रमुख सचिवों के साथ पटरी नहीं बैठ रही है और जिन अधिकारियों पर विभागों का दोहरा प्रभार है 4 मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल ने भोपाल के निकट तूमड़ा ग्राम पंचायत की 11 साल से बंद नल जल योजनाओं को जल्द चालू करने के निर्देश दिए. पटेल रविदास जयंती पर ग्राम पंचायत में आयोजित समरथ कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. 5 ध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत 2016 से 2020 तक एक करोड़ युवाओं को ट्रेनिंग देने का लक्ष्य रखा गया था इसमें से प्रदेश में साढे़ चार लाख को प्रशिक्षित किया गया है. इस बारे में रोजगार एवं कौशल विकास मंत्री बाला बच्चन का कहना है कि स्किल डेवलपमेंट के जरिए ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार दिया जा सकता है. . 6 टल बिहारी वाजपेई हिंदी विश्वविद्यालय के कामकाज का आकलन करने के लिए गठित समिति से पूर्व सचिव आर परशुराम के हटने पर उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने कहा है कि परशुराम के असमर्थता जताए जाने के बाद नई कमेटी गठित की जा रही है. 7 ध्य प्रदेश में हीरा - सोना के भंडारण का खाका तैयार किया जाएगा. इस बारे में खनिज मंत्री प्रदीप जायसवाल का कहना है कि प्रदेश में खनिज संपदा बहुत ज्यादा है इसकी खोज के लिए भारत सरकार की संस्था एमईसीएल से एमओयू किया जाएगा और सर्वे रिपोर्ट के आधार पर खनिजों का एक रोडमैप तैयार किया जाएगा. 8 दौर में एक कार्यक्रम में पहुंचे अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मीडिया से चर्चा में कहा कि मैं सोनिया गांधी जी को बिना मांगे सलाह देना चाहूंगा कि वह राहुल गांधी को किसी पॉलिटिकल प्ले स्कूल में भेज दें. 9 जपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने मध्यप्रदेश से अलग विंध्य प्रदेश बनाने की मांग उठाते हुए कहा है कि ऐसा नहीं होता है तो विंध्य की जनता इसका जवाब देगी. त्रिपाठी ने कहा कि जो भी नेता विंध्य प्रदेश बनाने का साथ देंगे विंध्य की जनता उनके साथ है. 10 भोपाल में महापौर आलोक शर्मा और कांग्रेस पार्षद शबिस्ता जकी के बीच विवाद और बढ़ता जा रहा है. शबिस्ता ने रविवार को प्रदर्शन करके दावा किया कि महापौर जिस जमीन पर अवैध कब्जे की बात कह रहे हैं वह उन्हें पूर्व से आवंटित है. उन्होंने कहा कि वे महापौर के खिलाफ मानहानि का केस लगाएंगी. उन्होंने चेताया कि कब्रिस्तान और वक्फ की जमीन पर एप्रोच रोड का निर्माण नहीं होने देंगे.