मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने कहा है कि पेयजल योजनाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाए और उनके क्रियान्वयन के लिए वित्तीय संसाधन जुटाए जाएं। श्री नाथ ने आज मंत्रालय में मध्यप्रदेश जल निगम के संचालक मंडल की बैठक में यह निर्देश दिए। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री सुखदेव पांसे, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल एवं नगरीय विकास मंत्री श्री जयवर्द्धन सिंह उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने संत शिरोमणि रविदास जयंती पर श्रद्धालु नागरिकों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। श्री कमल नाथ ने कहा कि संत रविदास समाज सुधारक संत थे। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार किया और कहा कि व्यक्ति सिर्फ जन्म से ही श्रेष्ठ नहीं होता, बल्कि अच्छे कार्यों से श्रेष्ठ होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ समाज के लिए संत रविदास के आदर्शों को अपनाना होगा। जनसम्पर्क, विधि-विधायी कार्य मंत्री श्री पीसी शर्मा ने राजधानी भोपाल के चूना भट्टी और हर्षवर्धन नगर क्षेत्र की 6 बस्तियों में 50 लाख लागत के नाली, सड़क और शेड निर्माण के कार्यों की आधारशिला रखी। मंत्री श्री शर्मा ने पंपापुर बस्ती के रहवासियों को आश्वस्त किया कि अब बरसात में उन्हे जलभराव की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। नर्मदा घाटी विकास एवं पर्यटन मंत्री श्री सुरेन्द्र सिंह बघेल ने कहा है कि सतना जिले में नर्मदा का पानी प्राथमिकता से लाया जायेगा। नर्मदा का पानी आने से जिले के किसानों को सिंचाई की सुविधा और नागरिकों को पीने का पानी उपलब्ध होगा। मंत्री श्री बघेल सतना जिले के नागौद में स्व. कुंवर अर्जुन सिंह स्मृति फुटबाल टुर्नामेंट के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री तुलसी सिलावट ने इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित पीसी पीएनडीटी एक्ट के तहत गठित राज्य स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक में शामिल हुए l इस दौरान उन्होंने बैठक को संबोधित किया।