1 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने नेहरू युवा केंद्र की राज्य स्तरीय युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक में कहा है कि नेहरू युवा केंद्र सिर्फ संग्रहालय बनकर ना रहें, बल्कि युवाओं को प्रेरणा दें कि वह अपनी की शक्ति का उपयोग देश के भविष्य को सुरक्षित रखने में करें। 2 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कृषि सलाहकार परिषद की पहली बैठक में कहा है कि मध्य प्रदेश को हॉर्टिकल्चर की राजधानी बनाने के लिए गंभीरता से प्रयास करने चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि परिषद की बैठक में सिर्फ चर्चा न हो बल्कि इसके निष्कर्ष भी निकले और उनका क्रियान्वयन किसानों की बेहतरी में हो। 3 राज्य सरकार से लगातार तनातनी के मध्यप्रदेश में बाद डीजीपी वीके सिंह का हटना तय हो गया है। डीजी साइबर और हनी ट्रैप मामले की जांच कर रही एसआईटी के प्रमुख राजेन्द्र कुमार नए डीजी बनेंगे। सरकार ने इस पद के लिए संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा भेजे तीन नामों के पैनल को अस्वीकार कर दिया है। 4 इंस्टीट्यूट फॉर एक्सीलेंस इन हायर एजुकेशन में अगले सत्र 2020 - 21 से चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम लागू हो सकेगा। इस बारे में उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी की अध्यक्षता में सामान्य परिषद की बैठक में सहमति बनी है। इससे छात्रों को अपनी पसंद के विषय पढ़ने की आजादी मिलेगी। 5 नियुक्तियों में देरी पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा है कि राज्य और जिला उपभोक्ता फोरम में राजनीतिक नियुक्तियां मुख्यमंत्री के निर्देश पर की जा रही हैं, फाइल पहले ही भिजवा दी थी देखते हैं कहां अटकी है। 6 मध्यप्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा है कि मंत्रियों का स्वेच्छानुदान बढ़ाया जा चुका है, अब विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के मामले में निर्णय होना है इस पर विचार हो रहा है। 7 अब जमीन का नक्शा बनाने के लिए ग्रामीणों को भटकना नहीं पड़ेगा बल्कि गांव में ही जमीन का नक्शा मिल सकेगा। इस सिलसिले में एमपी ऑनलाइन से करार हो गया है। इस बारे में राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का कहना है कि अब गांव गांव में नक्शे, खसरा-खतौनी मिल जाएंगे जमीनों को पूरा रिकॉर्ड हम ऑनलाइन कर रहे हैं। 8 खनिज विभाग ने कलेक्टरों को निर्देश दिया है कि खदानों तक रास्ता बनाने के लिए जमीन का अधिग्रहण किया जाए। इस बारे में खनिज मंत्री प्रदीप जायसवाल ने कहा है कि इसके साथ ही कुछ स्थानों पर ठेकेदारों को नाके बनाने की अनुमति भी दी जाएगी। 9 मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह का कहना है कि प्रदेश में बिजली कंपनियों की आर्थिक हालत सुधारने और राजस्व बढ़ाने के लिए वसूली में सख्ती के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी रोकने व कंपनियों का घाटा कम करने के प्रयास किए जा रहे हैं। 10 उज्जैन में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक परिसर में शुक्रवार को आयोजित सम्मान समारोह में सहकारिता मंत्री के स्वागत में लगे 23 होर्डिंग देखकर मंत्री डॉक्टर गोविंद सिंह नाराज हो गए और कहा कि इसे बंद करो यह सब हमें कष्ट देता है। मंत्री ने कहा कि उज्जैन से महेश्वर व ओंकारेश्वर तक सहकारिता कॉरिडोर बनाकर युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।