Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
07-Feb-2020

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने मंत्रालय में कृषि सलाहकार परिषद का गठन होने के बाद आयोजित पहली बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों की आय में वृद्धि हो, उनकी क्रय शक्ति बढ़े और कृषि क्षेत्र मजबूत हो। इस दिशा में कृषि सलाहकार परिषद परिणाम देने वाली संस्था बने। उन्होंने कहा कि मेरा लक्ष्य है कि मध्यप्रदेश हार्टीकल्चर की राजधानी बने। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति और प्रदेश की अर्थ-व्यवस्था मजबूत होगी। मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने मंत्रालय में नेहरु युवा केन्द्र संगठन की राज्य-स्तरीय युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि नेहरु युवा केन्द्र केंद्र युवा सोच, उनकी आशाओं और अपेक्षाओं की धुरी बनें। उन्होने कहा कि पहले युवा खेत में काम करता था, आज का युवा शिक्षित है। हमें इन परिवर्तनों को पहचान कर 2020 का नेहरु युवा केन्द्र बनाने की दिशा में काम करना है। जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने बैतूल में जिला जनसम्पर्क कार्यालय के नव-निर्मित भवन का लोकार्पण करते हुए कहा कि प्रजातंत्र में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। वे विकास के सही तथ्यों को सामने लाकर सरकार का मार्गदर्शन करते हैं। उन्होंने कहा कि नई सरकार ने पत्रकारों को मिलने वाली सुविधाओं में काफी बढ़ोत्तरी की है तथा निरतंर प्रयत्नशील है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री सुखदेव पांसे ने लोकार्पण कार्यक्रम की अध्यक्षता की। सहकारिता मंत्री डॉ. गोविन्द सिंह ने भूमाफिया के खिलाफ कार्यवाही में ढिलाई बरतने की शिकायतों पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने सहकारिता विभाग एवं सहकारी बैंकों के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि आगामी एक माह में सभी कार्यवाही पूर्ण करते हुए शिकायतकर्ता पात्र व्यक्तियों को गृह निर्माण सहकारी संस्थाओं से प्लाट आवंटित करवाए जाएं। प्लाट आवंटन के प्रपत्र उन्हें समारोहपूर्वक सौंपे जायेंगे। डॉ. गोविन्द सिंह उज्जैन में सहकारिता विभाग एवं सहकारी बैंकों के अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल ने जल एवं भूमि प्रबंधन संस्थान (वाल्मी) में 30 हेक्टेयर क्षेत्र में बनाए गए इकोलॉजी ऑक्सीजन पार्क का लोकार्पण कियाl श्री पटेल ने कहा कि यह पार्क भोपाल शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने में सहायक होगाl महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती इमरती देवी डबरा के पिछोर तहसील की उपज मंडी में आयोजित "जय किसान फसल ऋण माफी योजना" के कार्यक्रम में शामिल हुई। श्रीमती इमरती देवी ने यहां किसानों फसल ऋण माफी पत्र भेंट किए। प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री प्रद्युमन चौधरी रायसेन जिले के ग्राम किशनपुर में आयोजित आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम शामिल हुए। श्री चौधरी ने यहां विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित किया। नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री श्री जयवर्धन सिंह राघौगढ़ के ग्राम पंचायत देहरी में आयोजित "आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम में शामिल हुए। श्री सिंह ने यहां आमजन की समस्याओं को सुनकर मौके पर ही अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए।