राज्यपाल श्री लालजी टंडन ने होशंगाबाद की ग्राम पंचायत पगारा में स्कूली बच्चों के साथ संवाद किया। श्री टंडन ने उनकी जिज्ञासाओं को शांत करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम से हर लक्ष्य संभव हो जाता है। जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने भोपाल शहर के राहुल नगर में सड़क का भूमि-पूजन किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे उच्च शिक्षा मंत्री श्री जीतू पटवारी ने धार जिले के मनावर में हुई घटना में मृत ग्राम शिवपुखेड़ा के गणेश पटेल के निवास पर पहुँचकर शोक संवेदना व्यक्त की। श्री पटवारी ने मौके पर प्रशासन से चर्चा कर घटना की त्वरित जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये। राजस्व मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत की अध्यक्षता में भारत सरकार के सर्वे ऑफ इण्डिया एवं राजस्व विभाग के बीच आबादी क्षेत्र सर्वे और सीमांकन कन्टीन्यूसली ऑपरेटिंग रिफिरेंस स्टेशन (कोर्स) पद्धति लागू करने हेतु एमओयू साईन किये गये। राजस्व मंत्री ने बताया कि कोर्स के पायलेट प्रोजेक्ट की शुरूआत छिन्दवाड़ा जिले से की जायेगी। उच्च शिक्षा मंत्री श्री जीतू पटवारी ने छतरपुर के शासकीय महाराजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रथम युवा उत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को समाज में नफरत और घृणा फैलाने वाले तत्वों से सावधान रहना चाहिए। उच्च शिक्षा मंत्री श्री पटवारी आज कर रहे थे। उन्होंने जिले के 5 शासकीय महाविद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं के लिये 40 करोड़ रूपयों की राशि उपलब्ध कराने की घोषणा भी की। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल ने मंत्रालय में राज्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण (एमपीआरआरडीए) की कार्यकारिणी की 24वीं बैठक में निर्देश दिये कि ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों का प्राथमिकता से संधारण कराएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में गारन्टी पीरियड की सड़कों का संधारण संबंधित ठेकेदार से कराया जाए।