1 जबलपुर में एक छात्रा को लगातार परेशान करने वाला शोहदा आखिरकार सलाखों के पीछे पहुंच ही गया। दरअसल करन बर्मन नाम का यह 25 वर्षीय युवक एक कॉलेज जाने वाली छात्रा को रोजाना परेशान करता था । छात्रा और उसके परिजनों ने इस दौरान उसे समझाने का प्रयास भी किया लेकिन कोई नतीजा नही निकला।आखिरकार तक हारकर कोड रेड पुलिस से मामले की शिकायत की गई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया। 2 महापौर स्वाति गोडबोले ने मदन महल वार्ड के वेदी नगर में 14 लाख की लागत से बनने वाले सीसी रोड का भूमिपूजन किया । इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद लोचन साहू, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष राजकुमार मेहता, भी उपस्थित थे। 3 जबलपुर के महाराणा प्रताप वार्ड की भूकंप कॉलोनी में पिछले 1 साल से सीवर लाइन का काम रुका हुआ है जिसके कारण यहां के रहवासियों को काफी परेशानी हो रही है। जिसके बाद वार्ड वासियों ने वित् मंत्री को शिकायत की । इसको देखते हुए वित्त मंत्री तरुण भारत ने कार्य को जल्दी कराने को लेकर अधिकारियों को अवगत कराया और अब एक माह के अंदर बचा हुआ सीवर कार्य बहुत ही जल्द पूर्ण हो जाएगा।