1 मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा सांसद अनंत हेगड़े के महात्मा गांधी पर दिए गए बयान को बेहद आपत्तिजनक और निंदनीय बताया है. उन्होंने मंगलवार को किए ट्वीट में कहा- ष्राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वतंत्रता आंदोलन के समय किए गए सत्याग्रह को भाजपा सांसद द्वारा ड्रामा बताना बेहद आपत्तिजनक है.ष् 2 कमलनाथ ने नाम लिए बगैर भोपाल की भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर पर निशाना साधा और कहा कि बापू के हत्यारे गोडसे को दो-दो बार देशभक्त भक्त बताने वाली सांसद पर दिखावटी कार्रवाई के बजाए कड़ी कार्रवाई की जाती तो शायद आज गांधी के बारे में इस तरह का कहने की किसी की हिम्मत नहीं होती. 3 राजगढ़ जिले की कलेक्टर निधि निवेदिता पर एएसआई को थप्पड़ मारने का आरोप प्रमाणित पाया गया है. डीजीपी बीके सिंह के ने गृह विभाग के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर यह जानकारी दी है. डीजीपी ने लिखा है कि कलेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए. 4 मध्यप्रदेश में किसानों को फसल बेचते ही पानी का पैसा चुकाना होगा. कमलनाथ सरकार इस तरह की व्यवस्था करने जा रही है. इसके तहत मंडी में किसान जैसे ही फसल बेचेंगे वहीं पर उनका सिंचाई के पानी का शुल्क कट जाएगा. 5 टीटी नगर स्थित नानके चौराहे पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की मूर्ति के मामले में मंगलवार को फिर सरकार ने जवाब पेश नहीं किया. सरकार की ओर से ऑफिसर इंचार्ज की व्यस्तता का हवाला दिया गया. इस मामले में सरकार ने और मोहलत मांगी है. 6 हनी ट्रैप मामले में बहस शुरू हो गई है. अगली सुनवाई 7 को होगी. इस मामले में गिरफ्तार श्वेता स्वप्निल जैन, श्वेता विजय जैन, आरती पंकज दयाल और अभिषेक ठाकुर पर दर्ज मानव तस्करी के मामले में मंगलवार को आरोपी अभिषेक सिंह ठाकुर को जेल से अदालत में पेश किया गया था. 7 अब मध्यप्रदेश में प्रॉपर्टी टैक्स जुड़ने जा रहा है जो फायर टैक्स के रूप में होगा. राज्य सरकार अग्नि सुरक्षा के लिए कानून बनाने जा रही है. इसके लागू होने के बाद फायर एंड इमरजेंसी सर्विस में जो शहर नोटिफाइड होंगे वहां लोगों को प्रॉपर्टी टैक्स के साथ फायर टैक्स भी देना होगा. 8 संस्कृति मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ ने मंगलवार को मुंबई में 82 वर्षीय अभिनेत्री वहीदा रहमान को उनके निवास पर जाकर उन्हें मध्यप्रदेश सरकार के प्रतिष्ठित किशोर कुमार सम्मान - 2018 से अलंकृत किया. वहीदा रहमान ने इस सम्मान के लिए मप्र सरकार का आभार व्यक्त किया. पिछले वर्ष 13 अक्टूबर को गायक किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर उन्हें खंडवा में यह सम्मान दिया जाना था, लेकिन स्वास्थ्य कारणों के चलते ऐसा नहीं हो पाया था. 9 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने प्रांतीय एवं जिला प्रचारकों की बैठक में कहा कि धर्म संस्कृति एवं समाज के सर्वांगीण विकास को पूरा करने का दायित्व हमारा है, इस दायित्व को पूरा करने के लिए हम सभी को मनुष्य निर्माण के कार्य में लग जाना चाहिए. 10 मध्यप्रदेश सरकार द्वारा ओबीसी का आरक्षण कोटा 14 से बढ़ाकर 27ः करने के मामले में हाईकोर्ट में बुधवार को सुनवाई होगी. इससे पहले कोर्ट ने इस मामले में निर्णय आने तक मौजूदा व्यवस्था को बरकरार रखने का कहा था.