Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
03-Feb-2020

फिल्मी दुनिया के प्रतिष्ठित आईफा अवार्ड 2020 का मध्यप्रदेश में पहली बार आयोजन होने जा रहा है। फिल्म अभिनेता सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीज ने राजधानी भोपाल के मिंटो हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ की मौजूदगी में तारीखों की घोषणा की । आईफा 2020 का आयोजन 27 से 29 मार्च के बीच होगा । कार्यक्रम के दौरान सलमान और जैकलीन ने मुख्यमंत्री को आईफा मोमेंटो दिया। वही मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ को आईफा का पहला टिकट दिया गया । नोवल कोरोना वायरस को लेकर मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने प्रदेशवासियों से अपील की है। उन्होंने कहा कि इससे अनावश्यक डरने की आवश्यकता नहीं है। सरकार कोरोना वायरस संक्रमण की निगरानी, रोकथाम, बचाव एवं नियंत्रण के लिए पूर्ण सगज और क्रियाशील होकर प्रदेशवासियों के साथ है। राज्यपाल श्री लालजी टंडन ने गणतंत्र दिवस 2020 की परेड में शामिल एन.सी.सी. और एन.एस.एस. के केडिट्स के राजभवन में आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए कहा है कि नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सदस्य नये भारत के शिल्पकार हैं। ऐसे अनुशासित सेवा भावी युवा राष्ट्र का गौरव हैं। प्रदेश में नोवल कोरोना वायरस से बचाव के लिये स्वास्थ्य विभाग ने हाई अलर्ट जारी किया है। इस वायरस से निपटने के लिये डॉक्टरों को विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है। सभी जिला और सिविल अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड तैयार किये गये हैं। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री तुलसीराम सिलवाट ने इस संबंध में विभागीय तैयारियों की समीक्षा करते हुए यह जानकारी दी। मध्यप्रदेश को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में उल्लेखनीय कार्य के लिये तीन श्रेणियों में राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किये गये हैं। केन्द्रीय महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती स्मृति जुबिन इरानी ने नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में प्रदेश की महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती इमरती देवी को ये पुरस्कार प्रदान किये। अमरकंटक में नर्मदा परिक्रमा पथ के निर्माण के लिये एक करोड़ 40 लाख रूपये दिए जाएंगे। इसके साथ ही नर्मदा उद्गम क्षेत्र की स्वच्छता, सुंदरता एवं आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिये भी सहयोग दिया जाएगा। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री जयवर्द्धन सिंह ने अनुपपुर जिले मे आयोजित अमरकंटक नर्मदा महोत्सव के समापन कार्यक्रम में यह घोषणा की ल नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री जयवर्द्धन सिंह ने अनुपपुर जिले की नगर पालिका परिषद पसान में 32 करोड़ लागत की मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना का भूमि-पूजन किया। श्री सिंह ने कहा कि इससे पसान नगर के 5600 परिवारों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती रश्मि अरूण शमी ने बोर्ड परीक्षा के संचालन के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी जिला कलेक्टर्स को निर्देश दिये कि परीक्षा के पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करें। इस मौके पर आयुक्त लोक शिक्षण श्रीमती जयश्री कियावत और संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र श्रीमती आइरिन सिंथिया जेपी भी उपस्थित थीं।