Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
03-Feb-2020

आईफा अवॉर्ड्स-2020 की मेजबानी इस बार मध्य प्रदेश करेगा। फिल्म अभिनेता सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीज ने कार्यक्रम की तारीखों की घोषणा कर दी है। मिंटो हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कमलनाथ भी शामिल हुए। यहां सलमान और जैकलीन ने मुख्यमंत्री को आईफा मोमेंटो दिया। नैक्सा के शशांक श्रीवास्तव ने कमलनाथ को आईफा का पहला टिकट दिया। कार्यक्रम में सलमान बोले- होमग्राउंड पर बैठा हूं। यहां 6 पीढ़ियों की यादें हैं। सलमान ने अलवीरा की पैदाइश के बारे में बताया। भोपाल की सफाई पर सलमान ने कहा कि अगली बार सड़कें संगमरमर की होंगी। आईफा 2020 का आयोजन 27 से 29 मार्च के बीच कराया जाएगा। एक दिन भोपाल और बाकी आयोजन इंदौर में होंगे।