राज्य
मध्य प्रदेश में इस बार बॉलीवुड की सबसे बड़ी अवार्ड सेरेमनी आईफा फिल्म अवार्ड 2020 का आयोजन होने जा रहा है। तीन दिवसीय आईफा अवार्ड राजधानी भोपाल और इंदौर में आयोजित होगा। जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आइफा अवार्ड की पहली जानकारी देने सलमान खान और अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस सोमवार को भोपाल आ रहे हैं। वहीं, केन्द्र के बजट में प्रदेश के हिस्से में की गई कटौती पर मंत्री शर्मा ने कहा कि केन्द्र सरकार ने मप्र का बजट कम कर दिया गया है, 44 हजार करोड़ के फंड की कटौती की गई है। उन्होंने बजट को पुरानी बोतल में नईशराब जैसा बताया है।