Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
03-Feb-2020

अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले और विवादों को जन्म देने वाले बीजेपी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने फिर एक ऐसी बात कह दी जिसे लेकर विवाद शुरू हो गया है. मध्यप्रदेश के इंदौर में नशे के खिलाफ मैराथन दौड़ के बाद विजयवर्गीय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर एक ऐसी बात कही जिससे विवाद पैदा हो गया. विजयवर्गीय ने कहा कि नशे में रहना अच्छी बात है लेकिन यह नशा काम और देशभक्ति का होना चाहिए. इसके आगे उन्होंने कहा कि 'नशा इतना भी न हो कि मोदी जी जैसे शादी ही ना करें.'