अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना चुकी सामाजिक संस्था जूनियर चैंबर इंटरनेशनल ने शुक्रवार को स्टेट मियुजियम में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन कर अपनी कार्यकारणी का गठन किया l कार्यक्रम के चीफ गेस्ट रमेश साबू द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया l नवीन कार्यकारणी में अध्यक्ष शिशिर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष आशीष भंडारी , सचिव सैयद अली , जेसीआरटी अध्यक्ष पूनम मंत्री, पूर्व अध्यक्ष योगेश भूतड़ा को संस्था के ज़ोन उपाध्यक्ष अजय शर्मा द्वारा शपथ दिलाई गई l गौरतलब है कि जूनियर चैंबर इंटरनेशनल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने वाली यह संस्था विश्व के लगभग 124 देशों में में कार्यरत है l भोपाल में भी 1987 से कार्यरत थी मगर कार्यकर्ताओं के अभाव में यह संस्था अपना बजूद खो रही थी l लेकिन योगेश भूतड़ा और पूनम मंत्री शिशिर अग्रवाल सैयद अली जैसे सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मिलकर अप्रैल 2019 में जेसीआई के भोपाल चैप्टर को पुनर्गठन कर पुनर्जीवित कर दिया l जेसीआई जूनियर चैंबर इंटरनेशनल ने 2020 में शानदार शुरुआत करते हुए 8 माह में 200 नए सदस्य जोड़कर बड़ा लक्ष्य हासिल किया