Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
01-Feb-2020

केन्द्रीय वित्त मंत्री निमल्रा सीतारमण ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट पेश कर दिया है। बजट में किसानों,युवाओं और शिक्षा समेत कई वर्गों पर फोकस किया गया है। वित्तमंत्री ने दावा किया मोदी सरकार अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और महंगाई पर काबू पाने में सफल हुई है। इस दावे को लेकर मध्यप्रदेश के नेताओं की प्रतिक्रियाएं आना शुरु हो गई है। कमलनाथ के मंत्रियों ने मोदी सरकार के इसबजट में वित्तमंत्री द्वारा मंहगाई कम होने के दावे को खारिज किया है। मीडिया से चर्चा करते हुए मोदी सरकार के आम बजट उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी नेकहा कि देश मे मंहगाई और बेराजगारी बढ़ रही है। पूरे देश मे पेट्रोल और गैस की टंकी के रेट बढ़े है, तो फिर महगाई कहा से कम हो गई। वहीं , जनसंपक मंत्री पीसी शर्मी ने कहा कि मोदी सरकार मध्यप्रदेश की योजनाओं की कॉपी कर रही है | गरीबी कम होने के आंकड़े पर कहा कि गरीबी और महंगाई कम नहीं हुई है बल्कि बढ़ी है। वही आम बजट को लेकर परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने कहा मैं दावे से कह सकता हूं न गरीबी कम हुई है और न मंहगाई कम हुई है।