Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
01-Feb-2020

1 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अमरकंटक में शुक्रवार को तीन दिवसीय नर्मदा महोत्सव का उद्घाटन करते हुए कहा है कि नर्मदा महोत्सव अब हर साल मनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि प्रदेश के चेहरा तेजी से बदल रहा है इसकी तुलना छोटे प्रदेशों से नहीं होनी चाहिए, हम नया इतिहास रचने की दिशा में काम कर रहे हैं. 2 कमलनाथ सरकार के हनुमान चालीसा पाठ पर मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन ने कहा है कि कमलनाथ श्री लंका में सीता माता के मंदिर का निर्माण करा रहे हैं, राम वन गमन पथ बनवा रहे हैं, हनुमान चालीसा और जाप भी करा रहे हैं इसकी निंदा क्यों होनी चाहिए? 3 सोनकच्छ विधानसभा के एक कस्बे में मांगलिक भवन का लोकार्पण करने पहुंचे लोक निर्माण एवं पर्यावरण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने ग्रामीणों से आवाहन किया है कि आप गांव के विकास के लिए अच्छे पंच - सरपंच चुनकर भेजें. उन्होंने कहा कि आप निर्विरोध चुनाव कर आसपास के जिलों के लिए भी मिसाल कायम करें. 4 मध्यप्रदेश में गरीब लोग सूदखोरों के चंगुल में है जिसके चलते 3 साल में 60 गरीबों ने आत्महत्या की है. इस बारे में गृह मंत्री बाला बच्चन का कहना है कि प्रदेश भर में माफिया के खिलाफ कार्रवाई चल रही है, इसमें सूदखोरों के खिलाफ अभियान भी शामिल है, अभी तक 150 लोगों पर कार्रवाई हो चुकी है. 5 मध्यप्रदेश में परिवहन माफिया से 2694 करोड़ रुपए की वसूली बाकी है अन्यथा उन पर कार्रवाई की जाएगी. इस बारे में परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा है कि राजस्व बढ़ाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, इसके तहत बकाया करोड़ों रुपए की वसूली करने के निर्देश दिए हैं और 31 मार्च तक की समय अवधि दी गई है. 6 दिल्ली में भाजपा का धुआंधार प्रचार कर रहे मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक साक्षात्कार में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घर-घर ना पहुंचें इसलिए केजरीवाल ने केंद्र की योजनाएं रोक दी हैं. उन्होंने कहा कि मुफ्त बिजली-पानी की घोषणा पर लोगों को संदेह है कि यह लंबी नहीं चलेंगी. 7 व्यापमं घोटाले से जुड़े पीएमटी 2006, 2007, 2008 और 2010 के फर्जीवाड़े में सीबीआई ने शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश अनिल कुमार नामदेव की कोर्ट में चालान प्रस्तुत किया. इसमें 200 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जबकि 76 को क्लीन चिट दी गई है. मामले से जुड़े चार आरोपियों की मौत हो चुकी है 8 हाईकोर्ट ने ओबीसी कोटे को लेकर मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग को निर्देश दिया है कि वह चयन जारी रखें लेकिन बिना आदेश के परीक्षा परिणाम घोषित नहीं करें. पीएससी में ओबीसी को 27ः अथवा 14ः आरक्षण देने के मामले में सुनवाई 5 फरवरी को हो सकती है. 9 27 से 29 मार्च को भोपाल और इंदौर में आयोजित होने वाले आइफा अवॉर्ड समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं. इस सिलसिले में जायजा लेने अभिनेता सलमान खान, अभिनेत्री कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण 3 फरवरी को भोपाल आ रहे हैं. 10 राजधानी की 400 से अधिक कॉलोनियों में रहवासी समितियां बनी हैं. यह समितियां मेंटेनेंस शुल्क भी वसूल रही हैं लेकिन रहवासी इन्हें मेंटेनेंस के लिए बाध्य नहीं कर सकते. यदि कोई रहवासी मेंटेनेंस चार्ज का भुगतान नहीं कर रहा है तो सोसाइटी उसे बाध्य भी नहीं कर सकती.