Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
31-Jan-2020

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने अमरकंटक में माँ नर्मदा के उद्गम स्थल में माँ नर्मदा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की l पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने अमरकंटक नर्मदा महोत्सव 2020 का शुभारंभ करते हुए कहा कि अमरकंटक में पहली बार हो रहे नर्मदा महोत्सव को आगे भी निरंतर रखा जाएगा। इसे एक आदर्श पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे इस पूरे क्षेत्र के जनजीवन में बदलाव आए और इसके जरिए लोगों को रोजगार मिले l अमरकंटक में माँ नर्मदा महोत्सव के अंतर्गत नर्मदा मंदिर से शोभा-यात्रा निकाली गई। शोभा-यात्रा में माँ नर्मदा को रथ में विराजमान किया गया था। मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ शोभा-यात्रा में शामिल हुए। राज्यपाल श्री लालजी टंडन ने राजभवन में नव-निर्मित प्रेस प्रकोष्ठ कार्यालय का शुभारंभ किया। श्री टंडन ने प्रेस प्रकोष्ठ कार्यालय का निरीक्षण कर यहां संचालित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली। मंत्री-मंडल के सदस्य श्री आरिफ अकील, डॉ. प्रभुराम चौधरी और श्री पी.सी. शर्मा ने राजधानी भोपाल स्थित रवीन्द्र भवन के मुक्ताकाश मंच पर आयोजित अनुगूँज कार्यक्रम में स्कूली बच्चों की नृत्य, गीत और संगीत प्रस्तुतियाँ देखी। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने स्कूल शिक्षा की व्यवस्थाओं, नवाचारों और गुणवत्ता के प्रयासों की समीक्षा करते हुए कहा कि इस बार बोर्ड परीक्षा में अच्छा रिजल्ट लाने की जिम्मेदारी जितनी बच्चों की है, उतनी ही जिम्मेदारी शिक्षकों की भी होगी। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा के परिणामों के लिए शिक्षक जिम्मेदार होंगे। वन मंत्री श्री उमंग सिंघार से रायसेन जिला पंचायत सदस्य श्री विनोद इरपाचे के नेतृत्व में 3 दर्जन से अधिक गाँव के प्रतिनिधि-मंडल ने मुलाकात की। श्री सिंघार ने प्रतिनिधि-मंडल को वन ग्रामों में सेंचुरी एरिया होने के कारण सड़क, पानी, बिजली की समस्याओं से निजात दिलाने का आश्वासन दिया। वन मंत्री ने मुख्य वन संरक्षक को ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिये आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। वाणिज्यिक कर और छतरपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री बृजेन्द्र सिंह राठौर की अध्यक्षता में छ कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला योजना समिति की बैठक हुई l बैठक में मंत्री श्री राठौर ने विभागीय अधिकारियों के साथ शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और निर्माणकार्य के संबंध में चर्चा की।