1 मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का शुक्रवार को जबलपुर के डुमना विमानतल पर आगमन हुआ। डुमना विमानतल पर 5 मिनट रुकने के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह शासकीय हेलीकॉप्टर से अमरकंटक में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए। डुमना एयरपोर्ट पर उनका स्वागत वित्त मंत्री तरुण भनोट ,सामाजिक न्याय मंत्री लखन घनघोरिया, विधायक संजय यादव, संभागायुक्त रविंद्र कुमार मिश्रा ,पुलिस महा निरीक्षक भगवत सिंह चौहान, कलेक्टर भरत यादव, पुलिस अधीक्षक अमित सिंह , ने किया । 2 एनआरसी और सीएए के खिलाफ पिछले 45 दिनों से जबलपुर के रद्दी चौकी में धरने पर बैठी महिलाओं को धरना खत्म कराने के लिए जिला प्रशासन लगातार चेतावनी दे रहा है पर महिलाएं धरना खत्म करने कोतैयार नहीं है।पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई है। एनआरसी और सीएए के खिलाफ धरना दे रही महिलाओंऔर पुरुषों ने कैबिनेट मंत्री लखन घनघोरिया को अपनी मांगों का एक ज्ञापन भी सौंपा। कैबिनेट मंत्रीलखन घनघोरिया ने ज्ञापन को मुख्यमंत्री कमलनाथ तक पहुंचाने का आश्वासन भी दिया हालांकि इसकेबाद अभी भी धरना जारी है। 3 यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर आज देश भर में बैंक कर्मचारी व अधिकारी दो दिन की हड़ताल पर हैं. जबलपुरमें भी सभी बैंक कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकरधरना प्रदर्शन किया. इस दौरान बैंक कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी भी की. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने हड़ताल का आह्वान किया है, जिसमें ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन, ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन और नेशनल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ बैंक वर्कर्स सहित 9 बैंक यूनियन शामिल हैं. 4 धरमपुरी चौकी के पास दवाई से भरे ट्रक में आग लग गई। आग लगने के कारण का खुलासा नहीं हुआ है , सांवेर की फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई ।