1 मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बुधवार को बजट की तैयारी की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से आय और व्यय की जानकारी ली है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि आमदनी और खर्चे में संतुलन के लिए खर्चों में कटौती की जाए, इसके लिए उन योजनाओं को बंद करने के कदम उठाए जाएं जो अपने लक्ष्य को प्राप्त कर चुकी हैं या जिनसे मिलती योजनाएं दूसरे विभागों में भी चल रही हैं. 2 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राम पथ निर्माण से जुड़े सर्वे आदि का दायित्व सड़क विकास निगम को देने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने पथ निर्माण की चौड़ाई कम से कम 8 फीट रखने का कहा और पथ के गुणवत्तापूर्ण और त्वरित गति से निर्माण कार्य के लिए अत्याधुनिक तकनीक अपनाने के निर्देश दिए. 3 एनसीआरबी 2018 की रिपोर्ट में बताया गया है कि मध्यप्रदेश में दलितों पर अत्याचार के मामले औसत से दुगने हैं. इस बारे में मुख्यमंत्री कमलनाथ का कहना है कि प्रदेश में 15 साल सरकार में रहने वाली भाजपा के कार्यकाल में ही सबसे ज्यादा दलितों के खिलाफ अत्याचार हुए हैं उन्होंने कहा हमारी सरकार दलित - आदिवासी और गरीबों के साथ खड़ी है. 4 इस बारे में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कांग्रेस दलित विरोधी है, जनता भी यह जान गई है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में दलितों के साथ हुए अन्याय के दस्तावेज को मैडम सोनिया, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भेज रहा हूं, इन तीनों में जरा भी नैतिकता है तो मुख्यमंत्री से जवाब मांगें. 5 विधायकों के लिए बन रहे रचना टावर में 78 विधायकों ने फ्लैट तो बुक कर लिए हैं लेकिन किश्त एक भी नहीं भरी जिसके चलते अब 10 करोड़ रुपए की ब्याज की राशि विधान सभा सचिवालय द्वारा भरी जाएगी. आवास संघ ने किश्तों का बोझ बढ़ने पर राशि देने का प्रस्ताव सचिवालय को भेजा था. 282 लोगों ने फ्लैट बुक किए थे जिनमें से 78 ने सिर्फ रजिस्ट्रेशन के 3.50 लाख भी दिए हैं केवल 42 विधायकों ने समय पर पैसा जमा किया है. पूर्व अधिकारियों का कहना है कि पैसे की वसूली विधायकों से ही की जानी चाहिए. 6 इंदौर के होल्कर स्टेडियम में 7 जनवरी को भारत - श्रीलंका के बीच खेले गए टी-20 मैच पर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक ने मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव से जवाब मांगा है. नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक ने पूछा है कि मैच से पहले अलग-अलग कमेटियों में नियुक्तियां क्यों की गई? फ्री पास का क्या क्राइटेरिया है? आदि. 7 कोरोना वायरस के संक्रमण की आशंका के चलते भोपाल में चीन से लौटे एक युवक को एम्स के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है. इस बीच केरल की एक छात्रा जो वुहान विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर स्वदेश लौटी है, कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई है. इस तरह देश में कोरोनावायरस की यह पहली एंट्री है. 8 राज्य सरकार ने लोक सेवा आयोग की सचिव रेणु पंत को हटा दिया है उन्हें भोपाल में मंत्रालय में पदस्थ किया गया है. यह कार्रवाई 12 जनवरी के हुई राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2019 में भील जनजाति को लेकर पूछे गए आपत्तिजनक सवालों को लेकर हुई है. 9 मध्यप्रदेश में कार्यकाल पूरा कर चुके 39 जिलों के 260 नगरीय निकायों में प्रशासक नियुक्त किए गए हैं. सरकार ने मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद गुरुवार को इसके आदेश जारी कर दिए. इसके तहत ग्वालियर नगर पालिका निगम में संभागायुक्त एवं 15 जिला मुख्यालय के निकायों में कलेक्टर, तहसील स्तर पर नगर परिषद में एसडीएम को प्रशासक बनाया गया है. 10 मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए खुशखबरी है। प्रदेश सरकार युवाओं में कौशल विकास के लिए मेगा स्किलसेंटर खोलने जा रही है।प्रदेश के 44 जिलों में खासकर आदिवासी ब्लाको में मेगा स्किल सेंटर्स खोले जाएंगे।ग्लोबल स्किल पार्क का निर्माण मार्च 2020 तक शुरू किया जाएगा। यह बातें सीएम कमल नाथ मंत्रालयने गुरुवार को भोपाल में स्थापित होने वाले ग्लोबल स्किल पार्क के निर्माण की प्रगति एवं एशियनडेवलपमेंट बैंक की सहायता से क्रियान्वित स्किल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट की समीक्षा के दौरान कही।