Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
30-Jan-2020

1 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए । इस दौरान उनके दिखाए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि आज ही के दिन 30 जनवरी को बापू की हत्या की गई देश के प्रेरणास्त्रोत महात्मा गांधी ने अपना पूरा जीवन देश के लोगों की भलाई के लिए पूरा जीवन न्यौछावर कर दिया। 2 वसंत पंचमी का पर्व स्कूलों में विधि-विधान के साथ मनाया गया । वसंत का महत्व बताए जाने के साथ ही मां सरस्वती का पूजन-अर्चन किया गया । ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल में देवी पूजन के साथ ही विद्यालय प्रधानाचार्य ने बच्चों को वसंत की विशेषताएं बताईं । 3 डुमना एयरपोर्ट के समीप कन्वेंशन सेंटर बनाने बॉम्बे ब्लूज होल्डिंग ग्रुप ने रुचि दिखाई है। विजन महल समूह ने भी जबलपुर में कई स्थानों पर निवेश की बात कही है। कल्चुरी होटल में आयोजित टूरिज्म इन्वेस्टर्स मीट में सौ से ज्यादा निवेशक शामिल हुए। सभी ने प्रदेश सरकार की टूरिज्म पॉलिसी के संबंध में जानकारी ली। टूरिज्म इन्वेस्टर्स में शामिल ज्यादातर निवेशक स्थानीय थे, जिन्होंने निवेश को लेकर रुचि दिखाई।