1 मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि भारत को एकजुट बनाए रखने के लिए महात्मा गांधी के दिखाए रास्ते पर चलने की आवश्यकता है. उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर अपने संदेश में कहा कि सद्भाव और अहिंसा की भारत को बहुत जरूरत है, गांधीजी ने इसके लिए अपने प्राणों तक का बलिदान दे दिया. 2 मध्यप्रदेश जय किसान कर्ज माफी योजना के दूसरे चरण को लेकर मुख्यमंत्री कमलनाथ गुरुवार को कृषि एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ इसकी समीक्षा करेंगे. दूसरे चरण में 50000 से 100000 रुपए तक का किसानों का कर्ज माफ होगा. 3 सागर में दलित युवक धन प्रसाद अहिरवार की मृत्यु के मामले में कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आरोप लगाया है कि भाजपा नेताओं ने धन प्रसाद की पत्नी पर धरने में शामिल होने का दबाव बनाया. वहीं भाजपा ने कहा है कि कांग्रेस ने इस मुद्दे को राजनीतिक मोहरा बनाया है. 4 मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया ने कहा है कि सत्ता और संगठन में तालमेल के लिए ही समन्वय समिति का गठन किया गया है. उन्होंने कहा कि आईसीसी गाइडलाइन जारी करेगी जिसके चलते मंत्रियों को कार्यकर्ताओं के काम करना पड़ेंगे. 5 पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करके कहा है कि नागरिकता संशोधन कानून ने देश में गृह युद्ध छेड़ दिया है. उन्होंने कहा कि इसके विरोध में दिल्ली जैसे हालात हर जगह दिखाई दे रहे हैं, भाजपा विधायक भी इस कानून का विरोध कर रहे हैं. 6 भोपाल में नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध में एक दिवसीय बंद का मिलाजुला असर देखा गया. पुराना शहर जहां पूरी तरह बंद रहा वहीं न्यू मार्केट में कुछ व्यापारियों ने नागरिकता संशोधन विधेयक और एनआरसी के समर्थन में एक घंटा अधिक मार्केट खुला रखा. 7 मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि दुनिया की कोई भी ताकत संशोधित नागरिकता कानून लागू होने से नहीं रोक सकती. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी से नहीं डरते वह शेर हैं, अगर नरेंद्र मोदी भगवान राम हैं तो अमित शाह हनुमान हैं. 8 सीधी जिले के निधिपुरी में रेत खदान पर नदी न्यास के अध्यक्ष कंप्यूटर बाबा ने प्रशासनिक अमले के साथ छापा मारा और दो पोकलेन मशीन सहित पांच हाईवा वाहन जब्त किए. 9 अच्छी लोकेशन पर आसानी से मकान मिल सके इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार कॉलोनाइजर नियमों में बदलाव कर जमीन मालिकों को सहूलियत देने की तैयारी कर रही है. इसके तहत खाली पड़ी जमीनों के मालिक बिना लाइसेंस खुद के प्लॉट पर मल्टी बना सकेंगे लेकिन उसे 10 साल तक बेच नहीं सकेंगे. 10 हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी पूर्व विधानसभा सचिव सत्यनारायण शर्मा की बेटी श्रुति शर्मा को बचाने के लिए ईशान गुर्जर ने शपथ पत्र दबाव में दिया था. दोबारा हुई जांच में ईशान ने अपने बयान में यह स्वीकार किया है. उसने कहा है कि श्रुति गुनाहगार है, उसे सजा मिलनी चाहिए. श्रुति पिछले सवा साल से फरार है.