1 गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में मध्य क्षेत्र परिषद की 22वीं बैठक में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि राज्यों को मिलने वाले केंद्र अंश को 42ः से बढ़ाकर 50ः किया जाना चाहिए. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि है मध्यप्रदेश के एक बड़े हिस्से में जंगल है इसलिए यहां वन क्षेत्रों के विकास के लिए अलग से राशि दी जाए. 2 इस बीच मध्यप्रदेश में अब युवाओं को 100 दिन की जगह 365 दिन का अस्थाई रोजगार देने का प्रस्ताव किया जा रहा है. सरकार नए स्वरूप में मुख्यमंत्री युवा स्वाभिमान योजना लागू करने की तैयारी में है, जिसमें हर माह 5000 रुपए तक दिए जाएंगे. 1 साल में 25000 युवाओं को रोजगार देने की योजना है. 3 मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ महात्मा गांधी की पुण्यतिथि 30 जनवरी को हनुमान चालीसा के सवा करोड़ पाठ करवाने वाले हैं. इसका आयोजन श्हमारे हनुमानश् सांस्कृतिक मंच कर रहा है. इस कार्यक्रम के निमंत्रण पर कमलनाथ को हनुमान भक्त लिखा गया है. 4 मध्यप्रदेश सरकार जिला योजना समिति को ताकतवर बनाते हुए इसमें 300 से ज्यादा बड़े नेताओं को शामिल करेगी. इस बारे में सामान्य प्रशासन मंत्री डॉ गोविंद सिंह का कहना है कि लोगों की समस्याएं उनके जिलों में ही दूर हों और उन्हें भोपाल ना आना पड़े इसके लिए सरकार कई कदम उठा रही है, 5 मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्र सरकार से संशोधित नागरिकता कानून वापस लेने की मांग की है. उन्होंने ट्वीट करके कहा कि इस ने भारत के उस महान विचार को मार डाला जिसके साथ महात्मा गांधी खड़े रहे. दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री को सुझाव दिया कि इसकी बजाय देश में बेरोजगारी रजिस्टर लाएं. 6 नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर अब भाजपा के भीतर भी विरोध के स्वर उभरने लगे हैं. भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने कहा है कि नागरिकता संशोधन कानून से देश में गृह युद्ध जैसे हालात हो गए हैं. 7 पार्टी लाइन से हटकर राजगढ़ कलेक्टर निधि निवेदिता और डिप्टी कलेक्टर की थप्पड़ की कार्यवाही पर सवालिया निशान लगाने वाले रिटायर्ड आईएएस अफसर आजाद सिंह डबास को कांग्रेस ने पिछड़ा वर्ग सलाहकार समिति के संयोजक पद से हटा दिया है. 8 सागर में मंगलवार को भाजपा ने धरना देकर जिंदा जलाए गए दलित धन प्रसाद अहिरवार की पत्नी को सरकारी नौकरी, 25 लाख रुपए का मुआवजा और आरोपियों को फांसी देने की मांग की है. धरने में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव, पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह समेत 40 से अधिक पूर्व और वर्तमान सांसद, विधायक शामिल हुए. 9 प्रदेश सरकार द्वारा रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर पर पाबंदी लगाने के फैसले को चुनौती देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हम भी देखते हैं मंदिर से कोई कैसे लाउडस्पीकर जब्त करता है. 10 मध्यप्रदेश में पदोन्नति में आरक्षण के मामले में सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई टल गई है. अब राज्य सरकार इस मामले में जल्द सुनवाई का आग्रह करेगी.