Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
28-Jan-2020

1 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि हमें सरकार बनाने के लिए आदिवासियों का सहयोग मिला है. उन्होंने आदिवासियों से कहा कि आप लोगों में एक ही कमी है कि आप मुंह चलाना नहीं जानते, जब तक बोलेंगे नहीं विकास नहीं होगा, सरकार आपकी हर जरूरत पूरी करेगी. 2 टंट्या भील के 178 वें जन्मोत्सव पर आदिवासी सम्मेलन में शामिल मुख्यमंत्री कमलनाथ और एनसीपी नेता शरद पवार ने शिक्षा - रोजगार और कृषि विकास के क्षेत्र में साझा काम करने पर सहमति जताई है. इस अवसर पर शरद पवार ने कहा कि सतपुड़ा से लेकर सहयाद्रि तक आदिवासियों के विकास के लिए एक साथ काम करेंगे. 3 मध्यप्रदेश को टाइगर स्टेट का दर्जा मिलना है लेकिन इसके बाद भी इसका फायदा नागपुर ले रहा है. मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इसकी काट के लिए मध्यप्रदेश टाइगर स्टेट होने की ब्रांडिंग का नया एक्शन प्लान तैयार किया है, इसके तहत नागपुर के टाइगर बेस्ड टूरिज्म ट्रैफिक को मध्यप्रदेश की ओर मोड़ा जाएगा. 4 मध्यप्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने इंदौर में हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आपसी लड़ाई को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और कार्यकर्ताओं में वर्चस्व की लड़ाई चल रही है. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में जिम्मेदारी का भाव होना चाहिए. 5 मध्यप्रदेश देश के उन राज्यों में शामिल है जहां लोगों को इंसाफ के लिए सालों तक इंतजार करना पड़ता है. प्रदेश की अदालतों में 18 लाख मामले लंबित हैं. इस बारे में विधि मंत्री पीसी शर्मा का कहना है कि हम न्याय सुधार प्रक्रिया की बेहतरी के लिए लगातार काम कर रहे हैं, ऐसे कई कदम उठाए हैं जिससे लंबित मामलों में कमी आ सके. 6 मध्यप्रदेश के हस्तशिल्प की अब विदेश में ब्रांडिंग होगी. इस बारे में कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री हर्ष यादव ने कहा है कि बुनकरों की स्थिति सुधारने के लिए सरकार प्रशिक्षण के साथ रोजगार की व्यवस्था भी कर रही है. 7 मध्यप्रदेश में जन अधिकार के तहत साढ़े 22 हजार करोड़ की लागत से एक करोड़ लोगों के घर तक नल से पानी पहुंचाने की योजना है. इस बारे में पीएचई मंत्री सुखदेव पांसे का कहना है कि हम योजना के लिए अगले 4 साल का लक्ष्य तय कर रहे हैं, राज्य की मदद से जल्द ही 5000 करोड़ रुपए के टेंडर जारी किए जाएंगे, आगे केंद्र का सहयोग रहा तो लक्ष्य पा लेंगे. 8 पशुपालन मंत्री और श्योपुर जिले के प्रभारी लाखन सिंह यादव ने हनी ट्रैप मामले में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव के बयान पर कहा है कि जो लोग प्रश्न कर रहे हैं वह पता लगा लें कहीं उनका नाम ही तो इसमें शामिल नहीं है. यादव के बयान पर चुनौती देते हुए गोपाल भार्गव ने कहा कि हनी हो या मनी सरकार के पास जांच एजेंसियां हैं सच का पता लगा ले. 9 भोपाल में ट्रैफिक में बाधा बनी आरा मशीनों व 120 लकड़ी के पीठों को शिफ्ट किए जाने को लेकर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग विभाग के मंत्री आरिफ अकील ने दौरा करने के बाद विभाग के डिप्टी डायरेक्टर संजय पाठक से पूछा कि 30 में से 3 एकड़ जमीन में 35 अवैध निर्माण कैसे हो गए. 10 भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता मंगलवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शनों में शामिल होंगे. सागर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ पीली कोठी स्थित मैदान पर प्रदर्शन करेंगे.