Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
27-Jan-2020

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने मंत्रालय में खनिज विभाग की बैठक में कहा कि जिला खनिज निधि का बेहतर उपयोग करने के लिए नई कार्य-योजना बनाएं। मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने कहा कि जिला खनिज निधि का उपयोग प्रभावित क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए। अधोसंरचना के साथ संबंधित क्षेत्रों के पर्यटन स्थलों के विकास पर भी निधि की राशि व्यय होना चाहिए। मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने मंत्रालय में जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा के नेतृत्व में पहुँचे महाबौद्धी सोसायटी के प्रतिनिधि-मंडल के साथ हुई बैठक में कहा कि श्रीलंका में भव्य सीता माता मंदिर का निर्माण किया जाएगा। बैठक में महाबौद्धी सोसायटी अध्यक्ष श्री बनागला उपतिसा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने अर्जुन अवार्ड विजेता, भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान श्रीमती सुनीता चंद्रा के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। श्रीमती चंद्रा पूर्व पुलिस महानिदेशक श्री यतीश चंद्रा की धर्मपत्नी एवं पत्रकार श्री गौरव चंद्रा की माताजी हैं। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री आरिफ अकील ने आरा मिलों के लिये चयनित चांदपुर की भूमि पर जल्द बाउण्ड्री-वॉल बनाने के निर्देश दिये हैं। श्री अकील ने आज चांदपुर में मुआयना किया और संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। श्री अकील ने रहवासियों को विस्थापित करने और अतिक्रमणकारियों को हटाने के निर्देश दिये। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री सुखदेव पांसे ने बैतूल जिले में मुख्यमंत्री आवास योजना में 26 हितग्राहियों को गृह प्रवेश करने के लिये प्रतीक के रूप में मकान की चाबी ओर प्रमाण पत्र वितरित किये। इस दौरान ग्राम पंचायत जौलखेड़ा में 35.40 लाख रूपये की लागत से निर्मित ग्रामीण हाट बाजार का लोकार्पण भी किया। संस्कृति मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ ने गणतंत्र दिवस 26 जनवरी की शाम रवीन्द्र भवन भोपाल में पांच दिवसीय लोकरंग समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि लोकरंग एक ऐसा मंच है, जहाँ लोक कलाकारों को खुला आकाश मिलता है, प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिलता है। यह मंच कलाकारों को प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर उभारने में सहायक होता है।