1 मुख्यमंत्री कमल नाथ ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर इंदौर में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। सम्पूर्ण गरिमा, हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित समारोह में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। 2 मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ गणतंत्र दिवस के अवसर पर इंदौर के कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में झंडा फहराने से पहले ही कांग्रेस नेताओं के बीच विवाद हो गया। सड़क पर ही दो कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव और चंदू कुंजीर आपस में भिड़ गए, दोनों ने एक दूसरे जो थप्पड़ मारे। यह देख वहां सीएम की सुरक्षा के लिए लगे पुलिस अधिकारी दौड़े और दोनों को अलग किया। 2 मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इंदौर में जैन संत आचार्य विद्यासागर जी महाराज का पादप्रक्षालन किया। उनके चरण धोए और आशीर्वाद प्राप्त किया। जैन संत आचार्य विद्यासागर महाराज इन दिनों इंदौर में है। 4 कमलनाथ सरकार बजट की तैयारियों के स्वरूप में इस बार बदलाव करेगी। प्रमुख विभागों का बजट अब वित्त मंत्री तरुण भनोत विभागीय मंत्रियों के साथ मंथन करने के बाद तय करेंगे। इसके लिए बैठकों का सिलसिला 15 जनवरी के बाद शुरू हो सकता है। 5 घोटाले संबंधी पुरानी शिकायतों की जांच में शुक्रवार को मध्यप्रदेश स्पेशल टॉस्क फोर्स (मप्र एसटीएफ) ने तीन और एफआईआर दर्ज की हैं। तीनों मामलों में फर्जी मूल निवासी प्रमाण पत्र बनाकर मेडिकल कॉलेज में राज्य कोटे से प्रवेश लेने के आरोप हैं। अब तक राज्य कोटे में प्रवेश संबंधी 10 एफआईआर में से पांच रीवा और सीधी की हैं 6 पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश का मौसम शुष्क रहा एवं तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ।सुबह से दोपहर तक तेज धूप से लोग परेशान रहे हालांकि ठंडी हवाओं ने भी इस बीच अपना असर दिखाया। आगामी 24 घंटों के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश का मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है ।