Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
26-Jan-2020

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने इंदौर में गणंतत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया और पारंपरिक परेड की सलामी ली l मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस पर अपने संदेश में कहा है कि मध्यप्रदेश में उद्योग चलाना और लगाना आसान बनाने के लिये जल्दी ही मध्यप्रदेश एक नया कानून बनाएगा। इसमें सभी तरह की अनुमतियाँ अधिकतम सात दिनों में मिलेंगी। मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने इंदौर में जैन संत आचार्य विद्यासागर जी महाराज का पादप्रक्षालन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।⁦ मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ इंदौर के दशहरा मैदान में बिरसा बिग्रेड के जनजातीय सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सम्मेलन को सम्बोधित किया l राज्यपाल श्री लालजी टंडन ने 71 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया । राज्यपाल ने ध्वजारोहण के बाद गणतंत्र दिवस परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। हर्ष फायर के बीच पुलिस बैण्ड दल ने उपनिरीक्षक श्री सुनील कटारे के निर्देशन में ‘‘जन गण मन’’ की धुन बजाई। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों के नाम संदेश का वाचन किया। जनसंपर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर होशंगाबाद की पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। मंत्री श्री शर्मा ने परेड निरीक्षण के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रमुख सचिव जनसंपर्क एवं एमडी मध्यप्रदेश माध्यम श्री संजय कुमार शुक्ला ने मध्यप्रदेश माध्यम के प्रांगण में ध्वजारोहण किया। वही जनसंपर्क आयुक्त श्री पी. नरहरि ने राजधानी भोपाल स्थित जनसंपर्क संचालनालय के प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर जनसंपर्क संचालक श्री ओ. पी. श्रीवास्तव समेत सभी वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री अशोक वर्णवाल ने मुख्यमंत्री निवास पर ध्वजारोहण किया। इस अवसर मुख्यमंत्री सचिवालय और मुख्यमंत्री निवास में पदस्थ कर्मचारी एवं सुरक्षा स्टाफ में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। गणतंत्र दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में राजपथ पर मध्यप्रदेश की भी झांकी निकली। जनजातीय संग्रहालय पर आधारित मध्यप्रदेश की झांकी में राज्य के विभिन्न आदिवासी समुदायों की कला, संस्कृति और परंपराओं की झलक दिख रही थी।