गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनसंपर्क आयुक्त पी. नरहरि ने राजधानी भोपाल स्थित जनसंपर्क संचालनालय के प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर जनसंपर्क संचालक ओ. पी. श्रीवास्तव सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।