Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
21-Jan-2020

भाजपा नेताओं द्वारा महिला अफसरों एवं महिलाओं से अभद्रता करने की निरंतर हो रही घटनाओं के खिलाफ आज जिला महिला कांग्रेस मोर्चा ने माता मंदिर चौराहा पर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन मे बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी एवं आम महिलाएं शामिल रही।जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष कंसाना के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होने मीडिया से कहा कि की राजगढ जिले के ब्यावरा में हुए थप्पड़ कांड के खिलाफ कांग्रेस महिला मोर्चा ने माता मंदिर चौराहे पर बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन किया। संतोष कंसाना ने बताया की प्रशासनिक महिला अधिकारियों के साथ किए गए दुर्व्यवहार को लेकर हम ये प्रदर्शन कर रहें है।