Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
18-Jan-2020

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों का विस्तार कर रोजगार के अवसर पैदा करने और नया निवेश आमंत्रित करने के उद्देश्य से दावोस में वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम की वार्षिक बैठक में शामिल होंगे। यह बैठक 21 से 24 जनवरी तक आयोजित की जा रही है। जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने राजधानी भोपाल के नया बसेरा, कोटरा में संजीवनी क्लीनिक का शुभारंभ किया। उन्होंने क्लीनिक में मरीजों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण भी किया। संजीवनी क्लीनिक में मरीजों के लिये 68 प्रकार की जाँच की सुविधा दी गई है। यहाँ दवाएँ निःशुल्क प्रदान की जाएंगी। जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा माधवराव सप्रे स्मृति समाचार-पत्र संग्रहालय एवं शोध संस्थान के राज्य-स्तरीय पत्रकारिता पुरस्कार समारोह में शमिल हुए। समारोह में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य के पत्रकारिता की विभिन्न विधाओं के पत्रकारों को सम्मानित किया गया। मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया से जुड़े पत्रकारों को सम्मानित किया जाना चाहिये। यह वर्तमान और भविष्य में समाचार जगत को मजबूत बनाने के लिये जरूरी है। ऊर्जा मंत्री श्री प्रियव्रत सिंह ने इंदौर में पेंशनर्स सम्मेलन में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा पेंशनरों के लिए जरूरी लाइफ सर्टिफिकेट की डिजिटल प्रक्रिया का शुभारंभ किया। इस प्रक्रिया से पेंशनरों को अब बिजली दफ्तर जाने-आने से मुक्ति मिलेगी। पेंशनर आधार अथवा थम्ब मशीन की मदद से अपने घर से ही यह सुविधा पा सकेंगे। इससे वयोवृद्ध एवं बीमार पेंशनरों को सुविधा होगी। कुटीर एवं ग्रामोद्योग तथा नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री हर्ष यादव ने सागर में लगभग 5 करोड़ रूपये लागत के 76 विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण और 'दुआओं का घर' का शुभारंभ कर गरीब और जरूरतमंद लोगों को गरम कपड़े तथा कंबल वितरित किये। श्री यादव ने सागर में सफाई व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त बनाये रखने के लिये नगर निगम के 48 सफाई दरोगा और जोन प्रभारियों को वायरलेस सेट वितरित किये गये। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री सुखदेव पांसे ने राजधानी भोपाल के बागमुगलिया में मैकनिकल कार्यालय के नव-निर्मित भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा आगामी गर्मी के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था के लिए अभी से तैयारी शुरू करें। श्री पांसे ने कार्यालय भवन के सभी कक्षों का निरीक्षण किया। परिवहन मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत ने सागर में 31वें सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन समारोह में कहां कि जीवन अमूल्य है, इसे सहेज कर रखें क्योंकि एक भूल पूरे परिवार पर भारी होती है इस लिए यातायात नियमों का पालन कर अपने जीवन को सुरक्षित बनाएं।