Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
17-Dec-2019

1 मध्यप्रदेश विजन-टू-डिलीवरी रोडमैप 2020-2025 पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह -मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने किया विमोचन मध्यप्रदेश सरकार के एक साल पूरे होने पर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह और मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने मिन्टो हॉल में मध्यप्रदेश के लिए अगले पाँच वर्षों के लिए एक विजन दस्तावेज़ "मध्यप्रदेश रोड मैप 2020-25" का विमोचन किया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष श्री एन.पी. प्रजापति उपस्थित थे। 2 मध्यप्रदेश विजन-टू-डिलीवरी रोडमैप-2020-2025 का विमोचन हमारी सरकार व़िजन की सरकार है, टेलीविजन की नहीं - मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ मध्यप्रदेश सरकार के एक साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने कहा कि हमारी सरकार व़िजन की सरकार है, टेलीविजन की नहीं। हमारे कामकाज का जो भी सर्टिफिकेट मिले, वह जनता से मिले, प्रचार-प्रसार के आधार पर नहीं। यही कारण हैकि हमने दढ़ इच्छाशक्ति के साथ 365 दिन में वचन पत्र के 365 बिन्दुओं को पूरा किया। इसकी गवाह मध्यप्रदेश की जनता है। 3 प्रदेश सरकार का एक वर्ष पूरा विधानसभा अध्यक्ष श्री एन.पी. प्रजापति ने मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ को दी बधाई विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन विधानसभा अध्यक्ष श्री एन.पी. प्रजापति ने मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ को प्रदेश सरकार का एक वर्ष पूरा होने पर पुष्प-गुच्छ भेंट कर बधाई दी। 4 मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने किया 5वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का शुभारंभ खजुराहो में चल रहे सात दिवसीय 5वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने शुभारंभ किया । इस दौरान उन्होंने मंच से सम्बोधित करते हुए एलान किया कि सरकार जल्द ही फिल्म उद्योग को लेकर एक नई नीति जल्द ही लेकर आ रही है| गांव में छोटी स्क्रीन में सिनेमा लगाकर आर्थिक गतिविधियां तेज की जाएंगी। 5 5वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में उद्योगपति डॉ. ललित खेतान को भारत गौरव सम्मान मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने खजुराहो में चल रहे सात दिवसीय 5वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में उद्योगपति डॉ. ललित खेतान को भारत गौरव सम्मान से नवाजा। 6 स्व. श्री अब्दुल जब्बार को मरणोपरांत इंदिरा गांधी समाज सेवा पुरस्कार 2019-20 सम्मान भोपाल गैस पीड़ित महिला उद्योग संगठन के स्व. श्री अब्दुल जब्बार को मरणोपरांत इंदिरा गांधी समाज सेवा पुरस्कार 2019-20 से सम्मानित किया गया। पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह और सीएम श्री कमल नाथ ने स्व. श्री जब्बार की पत्नी श्रीमती सायरा बानो को ये सम्मान प्रदान किया। 7 पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने किया जनजातीय संग्रहालय में कला-दीर्घाओं का अवलोकन पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने भोपाल स्थित जनजातीय संग्रहालय में कला-दीर्घाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर संस्कृति मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ साथ रहीं। डॉ. मनमोहन सिंह ने संग्रहालय की विभिन्न दीर्घाओं की साज-सज्जा की सराहना की। उन्होंने कहा कि वे इस अनूठे संग्रहालय को देखकर प्रभावित हुए हैं। 8 हर वार्ड में बनाएं महिला स्व-सहायता समूह : नगरीय विकास मंत्री शहरी आजीविका मिशन में युवाओं को ट्रेनिंग के साथ दिया जाएगा रोजगार राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन में 18 हजार युवाओं को ट्रेनिंग देकर रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा। जिन 110 शहरों में मिशन संचालित है, वहाँ आश्रय-स्थल, हॉकर्स कॉर्नर्स और हाट बाजार बनाये जाएंगे। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री जयवर्द्धन सिंह ने राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत भोपाल में आयोजित "आजीविका मेला'' में यह बात कही। उन्होंने कहा कि हर वार्ड में महिला स्व-सहायता समूह बनाएं। इस अवसर पर जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा भी उपस्थित थे। 9 पशुपालन मंत्री श्री लाखन सिंह यादव ने की साँची दूध में मिलावट की घटना की विभागीय समीक्षा पशुपालन मंत्री श्री लाखन सिंह यादव ने साँची दूध में मिलावट की घटना की विभागीय समीक्षा करते हुए कहा कि दूध में मिलावट करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वो विभागीय अधिकारी हों अथवा अन्य कोई व्यक्ति। श्री यादव ने अधिकारियों से साँची दूध टैंकर में मिलावट की घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। 10 संस्कृति मंत्री डॉ.विजय लक्ष्मी साधौ ने किया “तानसेन समारोह-2019” का शुभारंभ प्रदेश की संस्कृति मंत्री डॉ.विजय लक्ष्मी साधौ ने ग्वालियर के हजीरा में तानसेन की समाधि स्थल पर बनाए गए भव्य पंडाल में हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के प्रतिष्ठित आयोजन तानसेन समारोह का शुभारंभ किया। इस आयोजन की शुरुआत संगीत सम्राट तानसेन के समाधि स्थल पर हरिकथा एवं मीलाद वाचन के साथ हुई