Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
23-Oct-2019

1 मध्य प्रदेश में रिमझिम का दौर जारी है। मंगलवार को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक अरब सागर और गांबल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बने हुए हैं। यह काफी शक्तिशाली हैं जिस वजह से प्रदेश में इसका असर देखने को मिल रहा है। ठंड के सीजन में प्रदेश में रुक रुक कर बारिश हो रही है। विभाग का कहना है कि फिलहाल अगले तीन चार दिए हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 2 मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार ने प्रदेश के दस लाख से अधिक कर्माचरियों को दिवाली से पहले बड़ी सौगात दी है। मंगलवार को सरकार ने 24 और 25 अक्टूबर सरकारी कर्मचारी, पेंशनर और मजदूरों का वेतन जारी करने के निर्देश दिए हैं। बता दे कि इससे पहले प्रदेश के पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में भी कर्मचारियों को इसी तारीख में वेतन जारी करने के आदेश दिए गए हैं। अब शासकीय कर्मचारियों का अक्टूबर का वेतन दिवाली से पहले जारी कर दिया जाएगा। 3 मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के और कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह द्वारा उनके बंगले पर किए गए प्रदर्शन पर पूर्व कैबिनेट मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बड़ा हमाला बोला है। उन्होंने कहा कि आखिर ऐसी क्या जरूरत आन पड़ी जो भाई को भाई के बंगले पर धरने पर बैठना पड़ रहा। यह कांग्रेस सरकार के प्रति आक्रोश की चरम अभिव्यक्ति है। 4 मध्य प्रदेश में कैबिनेट मंत्री जीतू पटवारी के रिश्वत वाले बयान से नाराज होकर पटवारी हड़ताल पर चले गए थे। तीन अक्टूबर से पांच अक्टूबर तक वह हड़ताल पर रहे थे। बाद में मंत्री ने माफी भी मांगी थी जिसके बाद वह अपने काम पर लौट आए थे। अब इस हड़ताल की अवधि को आकस्मिक अवकाश में बदलने के लिए भू अभिलेख आयुक्त ने सभी जिलों के केल्क्टरों को आदेश जारी किया है। इस आदेश में कहा गया है कि हड़ातल की अवधि को आकस्मिक अवकाश में नियमानुसार स्वीकृत किया जाने की कार्रवाई की जाए। 5 जेपी अस्पताल परिसर स्थित गौरवी सेंटर में मीडिया से चर्चा के दौरान दिए गए विवादित व आपत्तिजनक बयान पर संज्ञान लेते हुए हबीबगंज पुलिस ने पूर्व विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह के खिलाफ सौहार्द बिगाड़ने तथा विभिन्न वर्गो के बीच घृणा फैलाने की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।