Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
11-Apr-2026

वंदे मातरम् विवाद के बाद कांग्रेस में कलह इंदौर नगर निगम के बजट सत्र में हुआ वंदे मातरम् विवाद अब धर्म और राष्ट्रवाद के दायरे से बाहर निकलकर राजनीतिक रूप ले चुका है। ऊपर से यह राष्ट्रीय गीत के सम्मान की लड़ाई दिख रही है लेकिन इसकी गहराई में कांग्रेस की गुटबाजी और नगर निगम की सत्ता से जुड़ी बड़ी साजिश के आरोप लग रहे हैं। इसकी जड़ में कांग्रेस नगर अध्यक्ष और निगम में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे और पार्षद फौजिया शेख अलीम के बीच का पुराना मनमुटाव है। चिंटू चौकसे के समर्थक कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया ने अपनी ही पार्टी की पार्षद फौजिया शेख अलीम पर कई आरोप लगाए हैं। भदौरिया ने कहा है कि प्रोपेगेंडा फैलाने के लिए फौजिया शेख और महापौर पुष्यमित्र भार्गव के बीच डीलिंग हुई है। व्यक्तिगत लाभ और राजनीतिक सौदेबाजी के चलते सिद्धांतों को ताक पर रखा गया है। फौजिया शेख के पति शेख अलीम बार काउंसिल का चुनाव लड़ना चाहते हैं। वे बार चुनाव में धर्म की पॉलिटिक्स कर जीतना चाहते हैं। दूसरी ओर भोपाल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से सवाल पूछे गए तो वे टालते नजर आए। उन्होंने कहा कि पार्टी जब निर्णय लेगी तब बता देंगे। भोपाल पहुंचते ही रोकी गई आंगनवाड़ी न्याय पदयात्रा आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर निकले छात्र नेता रामकुमार नागवंशी की पदयात्रा भोपाल पहुंचते ही रुक गई। करीब 200 किलोमीटर की यात्रा कर राजधानी पहुंचे नागवंशी और उनके साथियों को पुलिस ने बरकतुल्ला यूनिवर्सिटी के पास रोक लिया। इसके बाद उन्हें आगे बढ़ने से मना करते हुए एक होटल के पास बैठा दिया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों को लेकर शुरू की गई 200 किलोमीटर लंबी पदयात्रा के जरिए सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। यह पदयात्रा 1 अप्रैल (बुधवार) को बैतूल जिले के अंबेडकर चौक से शुरू हुई थी जिसका लक्ष्य 11 दिनों में भोपाल पहुंचना था। ग्वालियर में लावारिस शवों को नोच रहे कुत्ते ग्वालियर में लावारिस शवों के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। नीडम मुक्तिधाम के पीछे करीब 100×100 फीट क्षेत्र में पिछले तीन दशकों से अज्ञात शव दफनाए जाते रहे हैं। हाल ही में महाराजपुरा क्षेत्र के एक शव की शिनाख्त के लिए कब्र खोदी गई तो दृश्य बेहद भयावह रहा। कहीं हाथ-पैर की हड्डियां और कहीं खोपड़ियां खुले में बिखरी पड़ी थीं। मौके पर आवारा कुत्तों द्वारा कब्रों से शव निकालकर नोचने के प्रमाण मिले। उथली कब्रों में दफन होने से शव अक्सर बाहर आ जाते हैं जिससे क्षेत्र में अस्वच्छता और दुर्गंध फैलती रहती है। आसपास के रहवासियों के अनुसार यह स्थिति लंबे समय से बनी हुई है। प्रसव के बाद महिला के पेट में छोड़ दिया कपड़ा दमोह के एक सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां प्रसव के दौरान एक महिला की बच्चेदानी में कपड़ा छोड़ दिया गया। दो दिन बाद जब पेटदर्द और रक्तस्राव की शिकायत हुई और उसे दोबारा भर्ती कराया गया तो इसका पता चला। मामले में हटा थाने में शिकायत की गई है। गौरी शंकर वार्ड में रहने वाले परिजनों ने बताया कि 5 अप्रैल को 25 वर्षीय मीना अहिरवार को लेबर पेन हुआ। इसके बाद आशा कार्यकर्ता लक्ष्मी प्रजापति उसे हटा सिविल अस्पताल ले गईं। उसी शाम मीना ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। 8 अप्रैल को उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई लेकिन 9 अप्रैल की शाम मीना को दर्द यूरीन और रक्तस्राव जैसी शिकायतें होने लगीं। 10 अप्रैल को हालत बिगड़ने पर दोबारा हटा सिविल अस्पताल ले जाया गया। परिजनों के अनुसार अस्पताल के स्टाफ ने मीना को लेबर रूम में भर्ती किया। जांच के दौरान नर्सों ने बताया कि प्रसव के समय यूटरस कॉटन का टुकड़ा छूट गया था। अब चीरा लगाकर बाहर निकाल दिया गया है। MP में 1 से 5.4 डिग्री बढ़ा पारा एमपी में आंधी-बारिश का दौर थमते ही गर्मी असर दिखाने लग गई है। शुक्रवार को ज्यादातर शहरों में दिन के पारे में 1 से 5.4 डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई। इंदौर ग्वालियर-उज्जैन में भी पारा चढ़ा जबकि भोपाल रतलाम में भी तापमान बढ़ गया। रतलाम में सबसे ज्यादा 5.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। शनिवार को पारे में और बढ़ोतरी होगी। IMD (मौसम केंद्र) भोपाल के अनुसार 15 अप्रैल को नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है लेकिन यह कमजोर रहेगा। यानी अब प्रदेश में तेज गर्मी वाला दौर ही रहेगा। गर्मी बढ़ने से लोग उससे बचने के तरीके भी तलाश रहे हैं। कोई मुंह पर कपड़ा बांधकर घर से बाहर निकल रहा है तो कोई गन्ने का ज्यूस कोल्ड्रिंक्स आइस्क्रीम का लुत्फ उठा रहा है। गर्मी का असर बढ़ते ही मौसम विभाग ने बचाव की एडवायजरी भी जारी की है। लोगों से कहा गया है कि वे दिनभर पर्याप्त पानी पिएं और शरीर को हाइड्रेट रखें। दोपहर के समय लंबे समय तक धूप में न रहे। हल्के वजन और रंग के सूती कपड़े पहनें। बच्चे और बुजुर्ग खासतौर पर ध्यान रखें।