6 नए मेडिकल कॉलेजों के प्रस्तावों को मंजूरी मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में लोक निर्माण विभाग की परियोजनाएं जारी रखने 6 नए मेडिकल कॉलेजों के प्रस्तावों को मंजूरी सामाजिक योजनाओं की निरंतरता और सागर की सिंचाई परियोजना सहित कई अहम फैसले लिए गए।बैठक से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह सप्ताह महिला सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। 16 अप्रैल से संसद के विशेष सत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को स्वीकृति के लिए पेश किया जाएगा। राज्य में 25 अप्रैल तक नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा मनाया जा रहा है।कैबिनेट बैठक शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री ने बताया कि पूरे प्रदेश में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन और पदयात्राएं आयोजित की जाएंगी। महाविद्यालयों में भी इससे जुड़े कार्यक्रम किए जाएंगे। राजेंद्र भारती बोले- मुझे 70 करोड़ का ऑफर मिला था भोपाल के प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व विधायक राजेंद्र भारती ने अपनी सदस्यता जाने और हाल ही में मिली सजा को एक गहरा राजनीतिक षड्यंत्र करार देते हुए पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा और भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए। भारती ने कहा कि उन्हें झुकने और बिकने के लिए 70 करोड़ रुपए तक का प्रलोभन दिया गया था जिसे ठुकराने पर उन्हें निपटाने की धमकी दी गई थी।राजेंद्र भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सबसे सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा- उन्होंने कई बार हमसे संपर्क किया। मई 2024 में दिल्ली में एक केंद्रीय मंत्री के ओएसडी ने मुझसे मुलाकात की। उन्होंने मुझे पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा का संदेश देते हुए कहा कि आप सारे केस वापस ले लीजिए भाजपा में आ जाइए और आपको किसी निगम-मंडल का अध्यक्ष बना दिया जाएगा। 758 करोड़ से 22 KM टाइगर कॉरिडोर होगा 4 लेन रायसेन के दशहरा मैदान में 11 अप्रैल से चल रहे 3 दिवसीय उन्नत कृषि महोत्सव का सोमवार को समापन हो गया। समापन अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रायसेन पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मंत्री नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्ग-46 (NH-46) के इटारसी-बैतूल सेक्शन में 22 किलोमीटर लंबे टाइगर कॉरिडोर को 4 लेन बनाने के लिए 758 करोड़ रुपए की मंजूरी देने की घोषणा की। भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष जयसूर्या पर मारपीट का आरोप धार जिले के सरदारपुर तहसील अंतर्गत लाबरिया-राजोद क्षेत्र की भाजपा मंडल अध्यक्ष आशा शर्मा ने अपने और अपने पति के साथ मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकियों के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा युवा मोर्चा धार के जिला अध्यक्ष रहे और वर्तमान में युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जयसूर्या और भाजपा नेता दीपक उर्फ “दीपक फेमस” द्वारा उन्हें डराने-धमकाने और दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। 15 दिन में ही लेना पड़ा मोहन सरकार को कर्ज नया वित्त वर्ष शुरू होने के बाद 15 दिन के भीतर मोहन यादव सरकार ने एक बार फिर 1800 करोड़ रुपए का कर्ज आरबीआई के जरिए लिया है। सरकार को इस ऋण राशि का भुगतान 15 अप्रैल को होगा। यह लोन दो अलग-अलग किस्त 1200 करोड़ और 600 करोड़ के रूप में लिया गया है। इसके पहले 31 मार्च 2026 को वित्त वर्ष खत्म होने के पहले एक माह में सरकार द्वारा 18700 करोड़ का लोन लिया गया था। कम बरसेंगे बादल इंदौर-ग्वालियर में सूखे के आसार प्रदेश में इस बार सामान्य से कम बारिश होने के संकेत है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) नई दिल्ली ने यह अनुमान जताया है। इसके मुताबिक प्रदेश के अधिकांश जिलों में 90 से 95% तक पानी गिरेगा। ओवरऑल एवरेज 30 से 32 इंच बारिश हो सकती है। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37.3 इंच है।