Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
11-Apr-2026

सीएम ने क्यों मांगा जीतू पटवारी का इस्तीफा ? इंदौर में ‘वंदे मातरम्’ के अपमान और सदन में कथित दुर्व्यवहार के मामले में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम और रुबीना इकबाल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। बीजेपी पार्षदों के बयान के बाद पुलिस कांग्रेस पार्षद रूबीना खान और फौजिया शेख पर एफआईआर करने की तैयारी कर रही है। शनिवार को इस मामले में सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बड़े दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है कि कांग्रेस की पार्षद ने नगर निगम परिषद के अंदर वंदे मातरम गाने से इनकार किया और बड़ी बेशर्मी के साथ कहा कि मैं नहीं गाऊंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस जीतू पटवारी बताएं कि अपने गृह जिले में कांग्रेस की पार्षद की टिप्पणी पर उनका क्या कहना है। इस्तीफा देना चाहिए जीतू पटवारी को भी और कांग्रेस के सभी नेताओं को अगर वह इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर पाते। रायसेन में उन्नत कृषि महोत्सव रायसेन के दशहरा मैदान में शनिवार से तीन दिवसीय राष्ट्रीय उन्नत कृषि महोत्सव एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। शनिवार दोपहर पहले दिन 12:30 बजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान कार्यक्रम स्थल पहुंचे। महोत्सव में देशभर से आए किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक ड्रोन और उन्नत पशुपालन की जानकारी दी जा रही है। वर्तमान में 300 से अधिक स्टॉलों वाली इस प्रदर्शनी में कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने 4 जिलों के लिए रोडमैप घोषित करने की बात कही है वहीं रक्षा मंत्री ने सेना की छावनियों में स्थानीय जैविक फल-सब्जियां मंगाने का ऐलान किया है। गेहूं की क्वॉलिटी जांचने केंद्र से भोपाल पहुंची टीम आंधी और बारिश से बर्बाद हुई गेहूं की फसल की जांच करने के लिए केंद्र से एक टीम भोपाल पहुंची है। पिछले दो दिन में यह टीम एक दर्जन गेहूं खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर चुकी है। टीम देख रही है कि आंधी-बारिश से गेहूं की क्वॉलिटी कितनी खराब हुई है? टीम यह रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपेगी। ताकि नुकसान का आंकलन हो सके। टीम शुक्रवार को ही भोपाल पहुंच गई थी। शनिवार को भी कई केंद्रों पर टीम ने निरीक्षण किया। बता दें कि भोपाल में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के 92 केंद्र बनाए गए हैं। जोनल अफसर गायब मंत्री बोले-नालायक है सस्पेंड मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा शुक्रवार को ग्वालियर में सड़क भूमिपूजन के दौरान अफसरों की गैरमौजूदगी पर भड़क गए। नाराज मंत्री ने मौके से ही नगर निगम आयुक्त संघप्रिय को फोन कर कहा कि यह क्या मजाक है यहां सिर्फ पंप ऑपरेटर खड़ा है। जोनल ऑफिसर को तुरंत हटाइए। नहीं हटा सकते तो मुझे बताइए मैं आपसे बात नहीं करूंगा। “ZO नालायक है पहले भी बता चुका हूं।” मंत्री के फोन के बाद नगर निगम आयुक्त ने जोनल अधिकारी सौरभ शाक्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। सरकार स्पष्ट करे यूसीसी आदिवासियों पर लागू होगी या नहीं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर कहा है कि यह कानून आदिवासी समाज की पहचान परंपराओं और संवैधानिक अधिकारों के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। सरकार को साफ जवाब देना चाहिए कि क्या यूसीसी आदिवासियों पर लागू होगी? यदि नहीं तो संरक्षण की गारंटी क्यों नहीं दी जा रही? यह अनिश्चितता जानबूझकर फैलाया गया भय है।” उन्होंने सरकार से अपील की कि इस मुद्दे पर विधानसभा में विस्तार से चर्चा हो सभी धर्मों जनजातियों और अल्पसंख्यकों को साथ लेकर ही कोई नीति बने। भोपाल पहुंचते ही रोकी गई आंगनवाड़ी न्याय पदयात्रा आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर निकले छात्र नेता रामकुमार नागवंशी की पदयात्रा भोपाल पहुंचते ही रुक गई। करीब 200 किलोमीटर की यात्रा कर राजधानी पहुंचे नागवंशी और उनके साथियों को पुलिस ने बरकतुल्ला यूनिवर्सिटी के पास रोक लिया। इसके बाद उन्हें आगे बढ़ने से मना करते हुए एक होटल के पास बैठा दिया गया। प्रोजेक्ट चीता को लेकर बड़ी खुशखबरी कूनो नेशनल पार्क से प्रोजेक्ट चीता को लेकर बड़ी खुशखबरी सामने आई है. भारत की धरती पर जन्मी मादा चीता गामिनी ने 4 शावकों को जन्म दिया है. अब भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 57 हो गई है.