Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
21-Oct-2019

1 झाबुआ विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान सोमवार सुबह सात बजे से मतदान जारी है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ नजर आने लगी है। 356 केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान के इंतजाम किए गए हैं। दो लाख 77 हजार से ज्यादा मतदाता मतदान करेंगे। इसके लिए मतदान केंद्रों में बैठने, पीने के पानी सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। 15 मतदान केंद्रों पर आयोग वेबकास्टिंग के माध्यम से नजर रखी जा रही है। 2 झाबुआ उपचुनाव के बीच कमलनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री पीसी शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। शर्मा का कहना है कि कर्ज माफी की प्रक्रिया चल रही है।किसानों को मुआवजा के लिए भी सर्वे चल रहा है। दीवाली बाद बचे हुए किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। साथ ही कहा कि बिजली बिल भी अब सौ रुपए आएंगे।कई किसानों के बिलों को आधा किया गया है। वही उन्होंने परिणाम से पहले दावा किया कि झाबुआ चुनाव में कांग्रेस ही जीत रही है। 3 कांग्रेस ने जबलपुर सहित इंदौर के नगर निगम के विखंडन की जिस प्रकार की बात की है यह वास्तव में भोपाल के विखंडन के षड्यंत्र को अमली जामा पहनाने का तरीका ढूंढा गया है। ये कहना हैं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह का। उन्होंने कहा कि भोपाल के विखंडन के साथ यह प्रश्न खड़े हुए थे कि भोपाल का विखंडन अगर किया जा रहा है तो इंदौर और जबलपुर उसके समकक्ष है तो उनका विखंडन किए बगैर भोपाल का क्यों करना चाहिए। यहीं से इस षड्यंत्र की शुरुआत हुई है। 4 सत्ता में आने के बाद से ही प्रदेश की कमलनाथ सरकार शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में हुए घोटालों और गड़बडियों को उजागर करने में जुटी है। अब श्रम मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया का बड़ा बयान सामने आया है। मंत्री का दावा है कि बीजेपी कार्यकाल के 35 प्रतिशत यानि 70 लाख श्रमिक कार्ड फर्जी पाए गए हैं।इसके साथ ही उन्होंने दोबारा सर्वे करवाने की बात कही है। 5 अरब सागर पर बना कम दबाव का क्षेत्र और उत्तरप्रदेश पर बने चक्रवात के कारण प्रदेश में मौसम के मिजाज बदल गए हैं। इन सिस्टम के कारण वातावरण में बढ़ी नमी से बादल छा गए हैं। साथ ही प्रदेश के कई स्थानों पर बरसात होने लगी है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक दो दिन बाद मौसम साफ होने पर वातावरण में ठंड का असर बढ़ेगा। हालांकि किसानों से मिली जानकारी के अनुसार बारिश के कारण अनेक स्‍थानों पर फसलें खराब होने की बात भी सामने आ रही है