Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
25-Feb-2026

कांग्रेस बोली- सीएम मंत्री के झगड़े में मास्टर प्लान अटका मध्य प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र का आठवां दिन निराश्रित गोवंश अदाणी कोल माइंस मास्टर प्लान और टूटते पुलों को लेकर हंगामे के नाम रहा। कांग्रेस विधायकों ने कोल माइंस के लिए पेड़ कटाई को गैर जरूरी बताया तो भाजपा की तरफ से कहा गया कि पेड़ कटाई से कोई नुकसान नहीं होगा। कांग्रेस विधायक भंवर सिंह शेखावत ने कहा- ये बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है कि मंत्री कह रहा है कि हमने मास्टर प्लान बना लिया मुख्यमंत्री जी को दे दिया…अब मुख्यमंत्री जी के यहां रुका हुआ है। इन दोनों के झगड़े में इंदौर जैसे ऐतिहासिक शहर का मास्टर प्लान अटका हुआ है। तराना विधायक महेश परमार बोले- जब से राकेश सिंह पीडब्ल्यूडी मंत्री बने हैं तब से पुल टूटने के मामले में रिकॉर्ड बन रहा है। भोपाल में 90 डिग्री एंगल का ब्रिज बना दिया और मंत्री जी कह रहे हैं कि देश में ऐसे कई और पुल बने हुए हैं। यदि यह पुल सही बना था तो उन अधिकारियों को प्रोत्साहित क्यों नहीं किया? उनके ऊपर कारवाई करके उन्हें सस्पेंड क्यों किया इसका जवाब दें। आजीविका मिशन की दीदियाँ प्रदेश की अर्थव्यवस्था को कर रही हैं सशक्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आजीविका मिशन से जुड़ी दीदियाँ एकता की शक्ति का सजीव उदाहरण है। बहनों द्वारा एकजुटता से किए जा रहे प्रयास बंद मुट्ठी लाख की के भाव को चरितार्थ करते हुए देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में स्वसहायता समूहों की आजीविका मिशन क्षमतावर्धन कार्यशाला का शुभारंभ कर कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उज्जैन में शंकराचार्य मठ की 3मंजिला बिल्डिंग पर चला बुलडोजर उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत नगर निगम ने बुधवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। निगम अमले ने पुलिस बल के साथ नृसिंह घाट से लालपुल ब्रिज मार्ग तक 2016 के बाद बने पक्के निर्माणों को हटाया। यह कार्रवाई जोन क्रमांक 03 क्षेत्र में की गई। प्रशासन ने बताया कि सिंहस्थ मेले के लिए साधु-संतों के डेरों टेंट और श्रद्धालुओं की पार्किंग के लिए जगह खाली कराई जा रही है। हेलीकॉप्टर में खराबी से राज्यपाल का शहडोल दौरा रद्द शहडोल के पंडित शंभूनाथ शुक्ल यूनिवर्सिटी का पांचवां दीक्षांत समारोह नवलपुर कैंपस में मनाया गया। राज्यपाल मंगुभाई पटेल को इस प्रोग्राम में पहुंचना था लेकिन उनके हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई जिस वजह से वे नहीं आ पाए। उनकी गैरमौजूदगी में कुलगुरु प्रो. रामशंकर ने कार्यक्रम की जिम्मेदारी संभाली। राज्यपाल के न आ पाने की वजह से कुछ देर के लिए तो वहां हड़कंप मचा। इसके बाद कुलगुरु प्रो. रामशंकर ने ही प्रोग्राम में राज्यपाल का संदेश पढ़कर सुनाया। उन्होंने यूनिवर्सिटी की तरक्की के बारे में बताया और छात्रों को समझाया कि पढ़ाई सिर्फ नौकरी के लिए नहीं बल्कि देश सेवा के लिए भी जरूरी है। UGC कानून का विरोध भिंड के गोहद में सभा भिंड जिले के गोहद में यूजीसी (UGC) कानून के विरोध में एक बड़ी सभा का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न समाजों के लोग एकजुट हुए। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल मिश्रा ने इस कानून को युवाओं के भविष्य के लिए घातक बताया। इसके साथ ही उन्होंने 26 फरवरी को बीएन राव (B.N. Rau) की जयंती मनाने की अपील करते हुए उन्हें सच्चा संविधान निर्माता करार दिया। एडवोकेट मिश्रा ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने इस कानून पर पुनर्विचार नहीं किया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। आउटसोर्स स्वास्थ्यकर्मियों का प्रदर्शन मध्य प्रदेश के लगभग 30 हजार आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी रेगुलराइजेशन समेत 9 सूत्रीय मांगों को लेकर 25 फरवरी 2026 से हड़ताल पर हैं। बुधवार को भोपाल के जेपी अस्पताल परिसर में करीब 3 हजार कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। न्याय यात्रा निकालने की कोशिश की। पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर इन्हें रोका तो धक्कामुक्की हो गई। इस दौरान एक महिला कर्मचारी बेहोश होकर गिर पड़ी। वह अपने ढाई साल के बच्चे के साथ प्रदर्शन में शामिल होने पहुंची थी भोपाल में किसान ने फांसी लगाकर सुसाइड किया भोपाल के ईंटखेड़ी में रहने वाले एक किसान ने मंगलवार रात घर में सल्फास की गोली खा लीं। इलाज के दौरान बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पत्नी से विवाद के चलते आत्महत्या की बात पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आई है।गोलू साहू (28) हुकुचंद साहू रायपुर गांव ईंटखेड़ी का रहने वाला था। वह किसानी करता और मारवाड़ी रोड पर एक कॉस्मेटिक्स शॉप पर काम भी करता था। उसकी पत्नी ने दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करा रखा था। बीते एक साल से पत्नी अपने मायके में रह रही है। लगातार कॉल पर दूसरे केस में फंसाने की धमकी देती थी। BTR में 5 शावकों संग दिखी चक्रधरा बाघिन उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के ताला जोन में बुधवार को बाघिन चक्रधरा पांच शावकों के साथ नजर आई। सभी एक-एक करके वन मार्ग पार करते हुए जंगल की ओर बढ़ गए। करीब 7 वर्षीय चक्रधरा ने ताला जोन के बधैनी क्षेत्र में अपनी स्थायी टेरिटरी बना रखी है। उसके 5 शावकों में दो की उम्र लगभग ढाई वर्ष और तीन की उम्र करीब डेढ़ वर्ष बताई जा रही है। परिक्षेत्र अधिकारी राहुल किरार ने बताया कि चक्रधरा की पूरी फैमिली अक्सर ताला के जंगलों में ही दिखाई देती है। एमपी में ओले-बारिश फसलों पर असर मध्य प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ के असर से मौसम बदला हुआ है। पिछले दो दिनों में प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में तेज आंधी और बारिश हुई है। कुछ इलाकों में ओले भी गिरे हैं जिससे गेहूं और चने की फसलों को नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग के अनुसार 27 फरवरी को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) प्रभावित कर सकता है। जिसका असर एमपी में भी देखने को मिलेगा। यानी 1 और 2 मार्च को प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।