Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
26-Feb-2026

सिंगरौली कोल ब्लॉक पर बजट सत्र में हंगामा जांच की मांग पर कांग्रेस का वॉकआउट भोपाल में चल रहे विधानसभा बजट सत्र के नौवें दिन सिंगरौली के धिरौली स्थित अडानी कोल ब्लॉक का मुद्दा गरमा गया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आरोप लगाया कि 8 गांवों के 12998 परिवार प्रभावित हैं और आदिवासियों को पूरा मुआवजा नहीं मिला। उन्होंने कुछ पुलिस अधिकारियों के परिजनों को मुआवजा देने का भी आरोप लगाया और विधानसभा समिति से जांच की मांग की। आश्वासन से असंतुष्ट कांग्रेस विधायकों ने वॉकआउट किया। हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी। गोवंश व्यवस्था को लेकर विहिप का नगर निगम में प्रदर्शन उग्र आंदोलन की चेतावनी जबलपुर में गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने गोवंश की समुचित व्यवस्था की मांग को लेकर नगर निगम कार्यालय में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने गेट पर नारेबाजी करते हुए घायल गोवंश के लिए तीन चरणों में निगरानी और त्वरित उपचार व्यवस्था लागू करने की मांग की। विहिप नेताओं ने गोशालाओं की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और मृत गोवंश के सम्मानजनक निस्तारण की भी बात उठाई। चेतावनी दी गई कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो संगठन उग्र आंदोलन करेगा। VIT University में वार्षिक उत्सव का आगाज़ वीआईटी यूनिवर्सिटी में वार्षिक उत्सव का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थापक व चांसलर G. Viswanathan ने की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं जिसमें भोजपुरी लोक नृत्य मुख्य आकर्षण रहा। पारंपरिक वेशभूषा और उत्साह से भरे प्रदर्शन ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कैंपस में छात्रों ने गुलाल के साथ होली खेलकर भाईचारे का संदेश दिया। जनसंपर्क अधिकारी संदीप रघुवंशी के अनुसार उत्सव 26 से 28 तक चलेगा जिसमें खेल और तकनीकी प्रतियोगिताएँ भी होंगी। Indore में अर्धनग्न किसानों का प्रदर्शन इंदौर। कृषि भूमि अधिग्रहण के विरोध में किसानों ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। यह विरोध मुख्य रूप से Eastern Ring Road Project और Indore–Manmad Railway Line के लिए अधिग्रहित की जा रही जमीन के खिलाफ है।प्रदर्शन के दौरान किसानों ने गले में अपने कृषि पुरस्कार (मेडल व शील्ड) पहनकर प्रशासन पर उपजाऊ भूमि छीनने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि जिस जमीन के कारण उन्हें सम्मान मिला वही अब छीनी जा रही है। तेज गर्मी के बीच एक बुजुर्ग किसान बेहोश भी हो गए।किसानों का दावा है कि करीब 44 गांव प्रभावित होंगे और यह भूमि साल में 3-4 फसल देने वाली अत्यंत उपजाऊ सिंचित जमीन है। ऑनलाइन गेम में 4 लाख हारने के बाद परिवार को जहर पिता-बेटी की मौत शहडोल में ऑनलाइन गेम में लाखों रुपए हारने से परेशान एक कारोबारी ने पत्नी और बेटी को जहर पिलाकर खुद भी जहर पी लिया। 24 फरवरी की रात हुई इस घटना में 16 वर्षीय स्वाति और उसके पिता शंकर लाल की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि मां आईसीयू में भर्ती है।परिजनों के अनुसार शंकर लाल ऑनलाइन गेम ‘बीडीजी’ में करीब 4 लाख रुपए हार चुके थे और कर्ज में डूबे थे। आर्थिक तंगी से तनाव में आकर उन्होंने यह कदम उठाया। घटना से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।