Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
26-Feb-2026

होली के त्यौहार को देखते हुए जबलपुर जिले का खाद्य विभाग सतर्क हो गया है। जबलपुर में नमकीन मिठाई मावा और पनीर विक्रेताओं की अचानक जांच की गई। 10 से अधिक प्रतिष्ठानों से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। कई दुकानों में गंदगी के बीच खाद्य सामग्री बनती पाई गई। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई लगातार जारी है। पांचों अफगानी नागरिकों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।ATS Court ने सभी आरोपियों को 10 मार्च तक की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने के आदेश दिए।मामले में आगे की जांच एजेंसियों द्वारा जारी है। जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय परिसर में एक युवती का धारदार हथियार लहराते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।वीडियो में युवती रानी दुर्गावती की प्रतिमा के सामने हथियार का प्रदर्शन करती नजर आ रही है।वीडियो सामने आते ही पुलिस ने संज्ञान लेकर हथियार जब्त कर लिया है।सीएसपी भगत सिंह कटोरिया के मुताबिक युवती की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं और सख्त कार्रवाई की जाएगी। रांझी थाना पुलिस ने टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान अवैध क्रिकेट सट्टे पर कार्रवाई करते हुए अनमोल पटारिया उर्फ बीसू (29) और कृष्णा नामदेव (25) को गिरफ्तार किया है।दोनों आरोपी मेमोरी तिराहा स्थित सामुदायिक भवन के पास कार में बैठकर मोबाइल एप के जरिए सट्टा खिला रहे थे।पुलिस ने इनके कब्जे से 4 मोबाइल 20 हजार 350 रुपये नगद और कार एमपी-20 जेडजी-0030 जब्त की है।पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मास्टर आईडी लेकर अन्य एजेंटों को आईडी-पासवर्ड बांटकर पूरा सिंडीकेट संचालित कर रहे थे। क्राइम ब्रांच जबलपुर एवं थाना गोसलपुर की संयुक्त टीम ने मोहतरा टोल प्लाजा पर घेराबंदी कर दो आरोपियों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया।आरोपी दरोगा उर्फ विशाल पाण्डे और आदर्श बेन के कब्जे से 1 देशी पिस्टल 170 जिंदा कारतूस और कार एमपी-20-सीके-6302 जब्त की गई।पूछताछ में खुलासा हुआ कि कारतूस उत्तर प्रदेश के अतर्रा-बांदा से 80 हजार रुपये में खरीदे गए थे।दोनों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धाराओं सहित बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच जारी है। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जबलपुर नगर निगम के कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में शहर में गौ माता के रखरखाव की व्यवस्था सुधारने और बंद की गई गौ-वाहन सेवाएं पुनः शुरू करने की मांग की गई।संगठन ने कहा कि गौशालाओं की स्थिति दयनीय है और नगर निगम को तत्काल प्रभावी कदम उठाने चाहिए।मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।