बुधवार को मध्य प्रदेश विधानसभा में बजट पर चर्चा हुई ।। सदन में लोक निर्माण विभाग की अनुदान मांगों पर भी चर्चा हुई जिसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई सदस्यों ने अपना अपना वक्तव्य दिया ।।। इसके बाद अंत में विभागीय मंत्री राकेश सिंह ने सदन को विभाग की कार्य योजनाओं से अवगत कराया उन्होंने विभाग द्वारा नेशनल हाईवे की सड़कें स्टेट हाईवे की सड़कें एमपी आरडीसी भवन निर्माण पुलपुलिया सहित इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर किया जा रहे कामों की जानकारी दी ।।। मंत्री राकेश सिंह ने सदन में सभी सदस्यों को बताया कि उनका विभाग लोक निर्माण से लोक कल्याण के लिए तकनीक के आधार पर किस तरह से काम कर रहा है ? इसके अलावा उन्होंने राजधानी भोपाल के ऐशबाग क्षेत्र में बने पुल के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वह पल 90 डिग्री का नहीं बल्कि 119 डिग्री का है और जिन अधिकारी या ठेकेदार पर कार्रवाई की गई है वह कार्रवाई 90 डिग्री के कारण नहीं बल्कि ब्रिज निर्माण में स्लोप और कर्व के कारण की गई है ।।।