Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
10-Oct-2019

1 नगरीय निकाय चुनाव प्रणाली में बदलाव के अध्यादेश को राज्यपाल लालजी टंडन की मंजूरी मिलने के बाद महापौर और नगर निगम अध्यक्ष का चुनाव आम जनता नहीं कर सकेगी। नगरीय निकाय एक्ट में हुए परिवर्तन को लेकर गुरुवार को भाजपा की एक बड़ी बैठक होने जा रही है। जिसमें पार्टी के बड़े नेता पार्षदों के जरिए महापौर चुनाव वाले विधेयक को लेकर रणनीति पर चर्चा करेंगे। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, संगठन महामंत्री सुहास भगत सहित कई नगर निगम के महापौर भी शामिल होंगे। 2 विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू की घर वापसी की अटकलें जोरो पर है।बार बार पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से बढ़ती नजदीकियों से इन बातों को तेजी से बल मिल रहा है। कयास लगाए जा रहे है कि जल्द ही गुड्डू वापस कांग्रेस में शामिल हो सकते है।बीते दिनों प्रेमचंद गुड्डू परिवार सहित दिग्विजय सिंह से मिलने उनके घर पहुंच थे और इस बार दिग्विजय उनके एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने पहुंचे। इतना ही नही कांग्रेस के कई और बड़े नेता गुड्डू के मेहमान बने । वही इन अटकलों से बीजेपी में हलचल तेज हो चली है। 3 कांग्रेस में लगातार उठापटक जारी है। पार्टी नेतृत्व पर बार बार सवाल खड़े हो रहे हैं। पार्टी में लगातार घमासान जारी है। राष्ट्रीय स्तर के नेता अपनी ही पार्टी को नसीहत देने से लगे हैं। पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने पार्टी को कमजोर बताया था। उनके बाद अब पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में बयान दिया है कि कांग्रेस को आत्म अवलोकन की जरूरत है।सिंधिया ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि मैं किसी और की टिप्पणी पर कुछ नहीं कहना चाहूंगा, लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि कांग्रेस को आत्मनिरिक्षण करने की जरूरत है।श् 4 मध्यप्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा एवं पीडित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए पुलिस मुख्यालय द्वारा एक बड़ा फैसला लिया गया, जिसमें पुलिस महानिदेशक विजय कुमार सिंह ने सभी क्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षकों को एक परिपत्र जारी किया है।पुलिस के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार महिलाओं के खिलाफ घटित होने वाले अपराधों की विवेचना समय सीमा में पूरी करने के निर्देश इस परिपत्र के जरिए दिए गए हैं। 5 केन्द्र सरकार द्वारा कर्मचारियों का मंहगाई भत्ता पांच प्रतिशत बढ़ाए जाने के बाद अब मध्‍यप्रदेश में भी यह मांग उठी है।मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने कमलनाथ सरकार से मंहगाई भत्ता बढ़ाने की मांग की है। मध्‍यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के महामंत्री लक्ष्‍मीनारायण शर्मा ने मुख्‍यमंत्री से मांग की है कि प्रदेश के कर्मचारियों को भी केन्‍द्रीय कर्मचारियों के समान जुलाई से 5 प्रतिशत मंहगाई भत्‍ता दिया जायें। अभी मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को 12ः महंगाई भत्ता मिल रहा है और वह अब केंद्र सरकार के कर्मचारियों से 5ः पीछे रह जाएंगे।माना जा रहा है कि कर्मचारियों को खुश करने केन्द्र की तर्ज पर प्रदेश सरकार भी कर्मचारियों को पांच प्रतिशत मंहगाई भत्ता बढ़ाकर दीवाली पर यह सौगात दे सकती है।