Notice: A session had already been started - ignoring session_start() in D:\Inetpub\vhosts\emstv.in\httpdocs\library\autoloader.php on line 2
 Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
27-Nov-2026

वायरल फर्जी वीडियो पर पूर्व मंत्री शर्मा से पूछताछ होगी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का कूटरचित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में भोपाल क्राइम ब्रांच अब कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा से पूछताछ करेगी। इसके लिए पुलिस उन्हें नोटिस जारी करेगी। भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने 24 नवंबर को क्राइम एवं साइबर डीसीपी अखिल पटेल से शिकायत कर पीसी शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।वायरल वीडियो में नितिन नवीन चंडीगढ़ के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कथित तौर पर यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि पाकिस्तान के मंत्री डेलीगेट्स के रूप में भारत आ रहे हैं और यह निर्णय भारत ने चीन के दबाव में लिया है। अब पुलिस मूल और वायरल वीडियो का परीक्षण कराने के साथ ही पीसी शर्मा से पूछताछ कर यह पता लगाएगी कि वीडियो उन्हें कहां से मिला और इसे किस आधार पर सोशल मीडिया पर साझा किया गया। सीप-अंबर माइक्रो सिंचाई परियोजना के दोनों चरणों का लोकार्पण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीहोर जिले की बुधनी क्षेत्र के भैरूंदा में रिमोट का बटन दबाकर 536.23 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सीप-अंबर माइक्रो सिंचाई परियोजना के फेज-1 एवं फेज-2 का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस सिंचाई परियोजना सहित सीहोर जिले को कुल 577.67 करोड रूपए की लागत के 19 विकास कार्यों की सौगात दी। इसमें 575 करोड़ से अधिक की लागत के 9 विकास कार्यों का लोकार्पण और 2.61 करोड़ की लागत के 10 विकास कार्यों का भूमि-पूजन शामिल है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कार्यक्रम में सहभागिता की। मंडला का मेडिकल कॉलेज अब तक क्यों अटका? मध्यप्रदेश की आदिवासी राजनीति और प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों नया घमासान छिड़ गया है। भाजपा सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के अपर सचिव लक्ष्मण सिंह मरकाम के बीच विवाद अब खुलकर सामने आने लगा है। गुरुवार को डिंडौरी दौरे पर पहुंचे सांसद कुलस्ते ने अपर सचिव लक्ष्मण सिंह मरकाम पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा “सरकार को बदनाम करने और जनता को भड़काने वाले अफसर नहीं चाहिए। राजनीति करनी है तो चुनाव लड़कर जनता के बीच जाएं।” कुलस्ते के इस बयान के बाद अपर सचिव मरकाम ने वीडियो जारी कर सांसद पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले चरण में जिन पिछड़े जिलों को मेडिकल कॉलेज देने की घोषणा की थी उनमें मंडला भी शामिल था। मरकाम ने सवाल उठाया कि जब दूसरे जिलों में मेडिकल कॉलेज खुल गए तो मंडला का मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट अब तक क्यों अटका हुआ है? CEC के साथ फोटो खिंचवाकर घिरे कांग्रेस नेता अजय सिंह देश के जिस मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस दो महीने से देशभर में प्रदर्शन कर रही है उन्हें मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के बेटे और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह (राहुल) पहचानते तक नहीं हैं। इसका खुलासा खुद अजय सिंह ने किया। दरअसल 23 नवंबर को इकोनॉमिक अफेंस विंग (EOW) के डीजी उपेंद्र जैन के बेटे दिव्यांशु की शादी थी। इसमें ज्ञानेश कुमार और अजय सिंह भी शामिल हुए थे। यहां अजय सिंह ने ज्ञानेश कुमार के साथ फोटो खिंचवाई और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। जब मीडिया ने उनसे पूछा कि पार्टी जिस व्यक्ति का विरोध कर रही है उसके साथ वे फोटो क्यों खिंचवा रहे हैं तो अजय सिंह ने कहा- “मुझे नहीं मालूम कि वो व्यक्ति ज्ञानेश कुमार हैं।” टिकट देने की किसकी औकात’ पर उमा भारती की सफाई लोकसभा चुनाव-2029 में टिकट मिलने के सवाल पर दिए बयान से मचे सियासी बवाल के बाद पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि ग्वालियर स्टेशन पर मीडिया से बातचीत के दौरान कही गई बात अहंकार नहीं बल्कि एक सच्चाई थी। पार्टी ने उन्हें कभी टिकट नहीं दिया बल्कि हर बार चुनाव लड़ने के लिए राजी किया है। दरअसल दो दिन पहले ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों ने उमा भारती से आगामी लोकसभा चुनाव में टिकट को लेकर सवाल किया था। इस पर उन्होंने तल्ख लहजे में कहा था कि टिकट देने की किसकी औकात है वह खुद फैसला करती हैं कि चुनाव लड़ना है या नहीं। उनका यह बयान वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे। ओरछा में चंदा चोरी पर साधा निशाना पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा में बिहार की लोक गायिका नेहा सिंह राठौड़ भी शामिल हुईं। ओरछा में आयोजित कार्यक्रम में नेहा ने अपने लोकगीतों के जरिए चंदा चोरी जैसे मुद्दों पर निशाना साधा। नेहा के गीतों पर दिग्विजय सिंह झूमते भी नजर आए। वहीं दिग्विजय सिंह ने मौजूदा राम मंदिर ट्रस्ट को भंग करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जिनके नेतृत्व में रामजी की चोरी हो गई उन्हें ट्रस्ट में नहीं बने रहना चाहिए। शुक्रवार को कांग्रेस ने पैदल मार्च निकाला इंदौर के फूटी कोठी ब्रिज के नीचे से हटाई गई सब्जी मंडी के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस ने पैदल मार्च निकाला । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि गरीबों की रोजी-रोटी पर लात मारी जा रही है। उन्होंने कहा- गोलियां मारना चाहते हो तो मारो हम झेलने को तैयार हैं। इंदौरी युवक ने 50000-लोगों के सामने गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज इंदौर के युवक शुभम सोलंकी ने अहमदाबाद में पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में करीब 50 हजार लोगों की भीड़ के बीच अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज किया। दिलजीत ने युवक का संदेश देखा तो गाना रोक कर दोनों को स्टेज पर बुला लिया। दिलजीत ने उसकी हिम्मत की तारीफ करते हुए कहा- भाई ने बहुत जिगरा दिखाया।